[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
Xiaomi ने कुछ दिन पहले ही भारतीय बाजार में अपनी नई Redmi Watch 3 Active Smartwatch लॉन्च की है। आज नई रेडमी वॉच की पहली सेल शुरू हो रही है। बता दें कि नई Redmi Watch 3 Active स्मार्टवॉच में 450 निट्स ब्राइटनेस के साथ 1.83-इंच एसलीडी डिस्प्ले है। वॉच 3 एक्टिव 200 से ज्यादा वॉच फेस के साथ आती है और 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट मिलता है। स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग को सपोर्ट भी मिलता है और इसे एंड्रॉइड और आईफोन दोनों के साथ यूज किया जा सकता है। पहली सेल में कंपनी 500 रुपये का स्ट्रैप 99 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है। चलिए डिटेल में जानते हैं रेडमी वॉच 3 एक्टिव की कीमत, ऑफर और फीचर्स के बारे में सबकुछ…
सिर्फ 99 रुपये में मिलेगा यह प्रोडक्ट
रेडमी वॉच 3 एक्टिव की भारत में कीमत 2,999 रुपये है। ध्यान रखें कि यह केवल एक इंट्रोडक्टरी प्राइस है और कंपनी आने वाले हफ्तों में इसमें बढ़ा भी सकती है। लॉन्च ऑफर के तौर पर कंपनी 499 रुपये की कीमत वाला एक एडिशनल स्ट्रैप (ऑलिव ग्रीन कलर में) सिर्फ 99 रुपये में दे रही है। नई Redmi Watch 3 Active की पहली सेल आज (3 अगस्त) दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगी। इसे विशेष रूप से एमआई डॉट कॉम से खरीदा जा सकेगा।
26 दिन चलने वाली इस किफायती वॉच में चार सैटेलाइट सिस्टम, कीमत भी कम
Redmi Watch 3 Active में दमदार डिस्प्ले
रेडमी वॉच 3 एक्टिव में 240×280 पिक्सेल रिजॉल्यूशन के साथ 1.83 इंच का एलसीडी डिस्प्ले है और इसमें 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 450 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है। स्मार्टवॉच ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करती है और ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ आती है। कॉलिंग के लिए इसमें इनबिल्ट माइक्रोफोन और लाउडस्पीकर भी है। आप इसमें 10 कॉन्टैक्ट्स सेव कर सकते हैं। यूजर्स रिसेट कॉल लॉग की 20 एंट्रीज भी एक्सेस कर सकते हैं।
फुल चार्ज में 12 दिन तक चलेगी
रेडमी वॉच 3 एक्टिव में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और ब्लड ऑक्सीजन लेवल सेंसर, हार्ट रेट मॉनिटर जैसे कई हेल्थ ट्रैकिंग सेंसर मिलते हैं। इसमें स्लीप मॉनिटरिंग के साथ 200 से अधिक कस्टमाइजेबल वॉच फेस का सपोर्ट भी मिलता है। स्मार्टवॉच में 289mAh की बैटरी है, जिसके बारे में कंपनी ने दावा है कि यह नॉर्मल यूज के साथ 12 दिनों तक और हैवी यूज के साथ आठ दिनों तक चलती है। वॉच में मैग्नेटिक चार्जर को सपोर्ट भी मिलता है।
108MP कैमरे वाले 6 सबसे दमदार फोन, सबसे सस्ता ₹9999 का; देखें लिस्ट
पानी में भी काम करेगी नई वॉच
वॉच 5ATM वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आती है यानी इसे वॉटर स्पोर्ट्स और स्विमिंग के दौरान भी यूज किया जा सकता है। रेडमी वॉच 3 एक्टिव एंड्रॉयड 6.0 या आईओएस 12 और उससे ऊपर के मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले डिवाइस के साथ काम करेगी। स्मार्टवॉच का वजन लगभग 41.67 ग्राम है।
[ad_2]
Source link