Home Education & Jobs RRB Group D Result Live Updates : आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट अजमेर, पटना, चंडीगढ़ लिंक, कटऑफ लेटेस्ट अपडेट

RRB Group D Result Live Updates : आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट अजमेर, पटना, चंडीगढ़ लिंक, कटऑफ लेटेस्ट अपडेट

0
RRB Group D Result Live Updates : आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट अजमेर, पटना, चंडीगढ़ लिंक, कटऑफ लेटेस्ट अपडेट

[ad_1]

RRB Group D Result Live Updates : आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट का लिंक सभी आरआरबी की वेबसाइट्स पर कुछ देर में जारी होने वाला है। अभ्यर्थी अपने आरआरबी की वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा पांच चरणों में 17 अगस्त 2022 से 11 अक्टूबर 2022 तक आयोजित की गई थी। रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के जरिए ग्रुप डी के 1.03 लाख पदों पर भर्ती होगी। ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए 1 करोड़ 15 लाख लोगों ने आवेदन किया था।

RRB Group D Result Live Updates : यहां देखें रिजल्ट का लाइव अपडेट

03:55 PM – बताया जा रहा है कि आरआरबी भोपाल की वेबसाइट पर रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जल्द ही अन्य रीजन की वेबसाइट पर भी रिजल्ट का लिंक दिखने लगेगा। बताया जा रहा है कि भोपाल आरआरबी के अनारक्षित कैटेगरी का कटऑफ परसेंटाइल स्कोर 96.64962 और नॉर्मलाइज्ड मार्क्स 65.87560 रहे हैं। 

03:10 PM – आपको बता दें कि रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा पांच चरणों में 17 अगस्त 2022 से 11 अक्टूबर 2022 तक आयोजित की गई थी। रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के जरिए ग्रुप डी के 1.03 लाख पदों पर भर्ती होगी। ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए 1 करोड़ 15 लाख लोगों ने आवेदन किया था।

03:01 PM –  कुछेक दिनों पहले आरआरबी ने नोटिस जारी कर बताया था कि अभ्यर्थियों के मार्क्स व रिजल्ट कैसे कैलकुलेट किए जाएंगे और परसेंटाइल स्कोर कैसे निकाला जाएगा। नोटिस के मुताबिक परसेंटाइल स्कोर के आधार पर मेरिट तय की जाएगी। जो अभ्यर्थी न्यूनतम मार्क्स (अनारक्षित वर्ग – 40 फीसदी, ईडब्ल्यूएस -40 फीसदी, ओबीसी नॉन क्रीम लेयर – 30 फीसदी और एससी व एसटी -30 फीसदी  मार्क्स)  हासिल करेंगे, वे ही इसके योग्य होंगे। उम्मीदवारों को उनके नॉर्मलाइज्ड मार्क्स के आधार पर  शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। 

02:15 PM –  RRB Group D results : यूं कर सकेंगे चेक

स्टेप 1- अपने आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। आप चाहे तो ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक कर भी अपने आरआरबी की वेबसाइट पर जा सकते हैं। 

स्टेप 2- Click here to view score of Level 1 of 7th CPC  के लिंक पर क्लिक करें। 

स्टेप 3- नया पेज खुलने पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व जन्मतिथि डालें। लॉग इन करें। 

स्टेप 4- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा। 

आरआरबी वेबसाइट्स के Direct लिंक-> 

Ahmedabad,  Patna,  Ajmer,  Allahabad,  Bangalore,  Bhopal.  BhubaneshwarBilaspur,  Chandigarh,

Chennai,  Gorakhpur.  Guwahati,  Jammu.  Kolkata,  Malda,  Mumbai,  Muzaffarpur,  Ranchi,  SecunderabadSiliguri, Trivendrm

02:00 PM –  न्यूनतम पासिंग मार्क्स

लिखित परीक्षा (सीबीटी) में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत, ईडब्ल्यूएस को 40 प्रतिशत, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) को 30 प्रतिशत, एससी व एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 30-30 प्रतिशत न्यूनतम अंक लाने होंगे।

01:15 PM –  महिला व पुरुष उम्मीदवारों के लिए अगले चरण पीईटी की शर्तें-

पुरुष उम्मीदवारों के लिए 

– एक बार में 35 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी।

– 4 मिनट 15 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।

महिला उम्मीदवारों के लिए 

– एक बार में 20 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी।

– 5 मिनट 40 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। 

01:00 PM – भारतीय रेलवे ने ग्रुप डी की 1,03,769 भर्तियों में से 20 फीसदी (20,734 पद) अप्रेंटाइस युवाओं के लिए आरक्षित रखे हैं।

[ad_2]

Source link