[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
RSOS Result 2023: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की 10वीं 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दी गई है। परीक्षार्थी rsosadmission.rajasthan.gov.in/rsos या educationsector.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। मार्च-मई 2023 में आयोजित हुई राजस्थान ओपन 10वीं 12वीं परीक्षा का रिजल्ट दोपहर तीन बजे घोषित हुआ। जयपुर स्थित शिक्षा संकुल से राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला परिणाम की घोषणा करेंगे। नतीजों की घोषणा के बाद वह टॉपरों से फोन पर बात भी कर सकते हैं। राजस्थान ओपन 10वीं में 56533 और 12वीं में 66266 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 10वीं में 43584 और 12वीं में 55121 विद्यार्थी शामिल हुए थे।
RSOS Result 2023: इन स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट
स्टेप – 1 – educationsector.rajasthan.gov.in पर जाएं।
स्टेप – 2- बाएं हाथ पर दिए गए विभिन्न ऑप्शन्स में स्कूल एजुकेशन के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप – 3- राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल जयपुर के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप – 4 – रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। 10वीं वाले 10वीं के लिंक पर और 12वीं वाले 12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप – 5 – रिजल्ट पेज खुलने पर अपना रोल नंबर डालकर परिणाम चेक करें। रिजल्ट को डाउनलोड कर इसका प्रिंट आउट भी निकाल लें।
पिछली बार 10वीं का परिणाम 68.23 प्रतिशत और 12वीं का परिणाम 49.23 प्रतिशत रहा था। ये परीक्षाएं अक्टूबर-नवंबर 2022 में आयोजित की गई थीं। इन कक्षाओं में हर बार करीब सवा से डेढ़ लाख स्टूडेंट्स शामिल होते हैं।
राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की 10वीं 12वीं परीक्षा साल में दो बार होती है।
10वीं और 12वीं दोनों ही कक्षाओं की महिला श्रेणी में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्तकत्र्ताओं को मीरा पुरस्कार तथा पुरूष श्रेणी में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्तकत्र्ताओं को एकलव्य पुरस्कार दिया जायेगा। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त परीक्षार्थी को 21 हजार रूपये व द्वितीय स्थान प्राप्त परीक्षार्थी को 11 हजार रूपये नकद राशि व प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा।
[ad_2]
Source link