Home Sports SAFF Championship: पाकिस्तान फुटबॉल टीम को मिला भारत का वीजा, इस दिन होगी टीम इंडिया से भिड़ंत

SAFF Championship: पाकिस्तान फुटबॉल टीम को मिला भारत का वीजा, इस दिन होगी टीम इंडिया से भिड़ंत

0
SAFF Championship: पाकिस्तान फुटबॉल टीम को मिला भारत का वीजा, इस दिन होगी टीम इंडिया से भिड़ंत

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

पाकिस्तान फुटबॉल टीम को भारत में होने वाली सैफ फुटबॉल चैम्पियनशिप के लिये वीजा मिल गया। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान टीम 21 जनवरी को भारत के खिलाफ पहले मैच से पूर्व यहां पहुंचने के लिये सबसे जल्दी वाली फ्लाइट तलाश रही है। मैच श्री कांतीरावा स्टेडियम पर शाम 7.30 से खेला जायेगा। अभी पाकिस्तानी टीम की यात्रा का कार्यक्रम पता नहीं चला है।

कभी फन के लिए फुटबॉल खेलते थे आकाश मिश्रा, अब मुंबई सिटी एफसी संग किया करोड़ों का करार, बोले- ये रहा करियर का टर्निंग प्वाइंट

केएसएफए के एक अधिकारी ने बताया, ‘हमें पता चला है कि पाकिस्तानी टीम को वीजा मिल गया है। हमें उम्मीद है कि वे मंगलवार को बेंगलुरू पहुंच जायेंगे चूंकि बुधवार को उनका मैच है। हमें उस मैच के पूरे टिकट बिकने का यकीन है।’

पाकिस्तानी टीम इस समय मॉरीशस में है जहां वह चार देशों का टूर्नामेंट खेलने गई थी। पाकिस्तानी टीम ने वीजा पाने के लिये जरूरी औपचारिकतायें पूरी करने में विलंब कर दिया था। वीजा कारणों के चलते ही रविवार सुबह भारत के लिए उनकी निर्धारित उड़ान छूट गई है। 

भवानी देवी सेमीफाइनल में हारीं लेकिन अंजाम दिया बड़ा कारनामा, AFC मेडल जीतने वाली बनीं पहली भारतीय

पीएफएफ ने देश के खेल बोर्ड पर टीम की भारत यात्रा के लिए एनओसी में देरी करने का आरोप लगाया था, जबकि बोर्ड ने पलटवार करते हुए कहा था कि महासंघ ने समय पर दस्तावेज जमा नहीं किए।

सैफ टूर्नामेंट में पाकिस्तान ग्रुप ए में भारत के अलावा कुवैत (24 जून) और नेपाल (27 जून) का सामना करेगा।

 

[ad_2]

Source link