[ad_1]
OnePlus Open की संभावित कीमत:
एक टिप्सटर के अनुसार, OnePlus Open की कीमत 1,20,000 रुपये से कम हो सकती है। इसका डिजाइन बुक-स्टाइल फोल्डेबल की तरह होगा। इसमें 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ पेश किया जा सकता है। इसमें एक सर्कुलर रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।
OnePlus Open की संभावित डिटेल्स:
इस फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC दिया जा सकता है। इसमें 16GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी जा सकती है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz का है। इसमें 7.8 इंच 2K AMOLED इंटरनल स्क्रीन दी जा सकती है। वहीं, 6.3 इंच का AMOLED एक्सटर्नल डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन में दो फ्रंट कैमरे दिए जा सकेत हैं जिसमें दो 32 मेगापिक्सल के सेंसर दिए गए हैं।
OnePlus Open में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का रियर सेंसर, अल्ट्रा वाइड लेंस के साथ 48 मेगापिक्सल का सेंसर और पीछे पेरिस्कोप लेंस के साथ 32 मेगापिक्सल का सेंसर दिए जाने की उम्मीद है।
Galaxy Z Fold 5 की कीमत:
इस फोन के 12 जीबी रैम वेरिएंट और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,54,999 रुपये है। वहीं, इसके 12 जीबी रैम वेरिएंट और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,64,999 रुपये है। इसके 12 जीबी रैम वेरिएंट और 1 टीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,84,999 रुपये है।
[ad_2]
Source link