Home Tech & Gadget Samsung Galaxy S23 लॉन्च होते ही Galaxy S22 हुआ सस्ता, यहां ₹30 हजार की बंपर छूट पर खरीदें

Samsung Galaxy S23 लॉन्च होते ही Galaxy S22 हुआ सस्ता, यहां ₹30 हजार की बंपर छूट पर खरीदें

0
Samsung Galaxy S23 लॉन्च होते ही Galaxy S22 हुआ सस्ता, यहां ₹30 हजार की बंपर छूट पर खरीदें

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

साउथ कोरियन टेक कंपनी सैमसंग की ओर से इसकी लेटेस्ट Galaxy S23 Series लॉन्च कर दी गई है। इस लाइनअप में Galaxy S23, Galaxy S23 Plus और Galaxy S23 Ultra शामिल हैं। इन नए स्मार्टफोन्स के लॉन्च होते ही सैमसंग का पिछला फ्लैगशिप मॉडल Galaxy S22 सस्ता हो गया है। इस डिवाइस के बेस वेरियंट पर कुल 30,000 रुपये तक की छूट का फायदा उठाया जा सकता है। पावरफुल फीचर्स वाला प्रीमियम फोन खरीदने के लिए यह सही वक्त है। 

सैमसंग के पावरफुल फोन पर फ्लिपकार्ट या अमेजन जैसे शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स के बजाय कंपनी के आधिकारिक प्लेटफॉर्म की ओर से डिस्काउंट दिया जा रहा है। नया फ्लैगशिप मॉडल लॉन्च होते ही पुराने डिवाइसेज की कीमत में कटौती कम की जाती है, जिससे उसका बचा हुआ स्टॉक खत्म किया जा सके और नए मॉडल्स का प्रोडक्शन बढ़ाया जा सके। बड़े फ्लैट डिस्काउंट के अलावा ग्राहकों को 2000 रुपये का अतिरिक्त फायदा भी यह डिवाइस खरीदने पर मिलेगा। 

Samsung Galaxy S23 की प्री-बुकिंग पर बहुत कुछ फ्री, मिल रहे हैं ढेरों ऑफर्स

बंपर डिस्काउंट पर ऐसे खरीदें Galaxy S22

गैलेक्सी S22 के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत भारत में 85,999 रुपये है लेकिन सैमसंग वेबसाइट पर इसे 28,000 रुपये के डिस्काउंट के बाद 57,999 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है। अगर आप Samsunh Shop App की मदद से भुगतान करते हैं तो 2,000 रुपये के वेलकम वाउचर का फायदा मिल जाएगा। इसके अलावा अगर आपके पास एक्सचेंज करने के लिए पुराना फोन है तो आपको 31,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है। 

अन्य ऑफर्स की बात करें तो इस डिवाइस को नो-कॉस्ट EMI पर खरीदने का विकल्प दिया जा रहा है। इसके अलावा अगर ग्राहकों के पास रेफरल कोड है, यानी कि उन्हें किसी सैमसंग यूजर ने यह प्रोडक्ट रेफर किया है तो 5 पर्सेंट का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है। इसी तरह एक से ज्यादा सैमसंग प्रोडक्ट खरीदने पर भी 5 पर्सेंट की अतिरिक्त छूट दी जा रही है। इसे फैंटम वाइट, फैंटम ब्लैक, ग्रीन, पिंक गोल्ड और बोरा पर्पल कलर ऑप्शंस में खरीदा जा सकता है। 

वनप्लस ने उड़ाया सैमसंग का मजाक! Galaxy S23 की कीमत को लेकर कसा तंज

ऐसे हैं Samsung Galaxy S22 के स्पेसिफिकेशंस

सैमसंग के पावरफुल फोन में 6.1 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है और इसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ का प्रोटेक्शन दिया गया है। डिवाइस में Qualcomm SM8450 Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ 8GB रैम और 256GB तक का स्टोरेज मिलता है। डिवाइस के रियर पैनल पर 50MP मेन कैमरा के अलावा 10MP टेलीफोटो लेंस और 12MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर दिया गया है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में Android 12 पर आधारित OneUI सॉफ्टवेयर दिया गया है, जिसे Android 13 पर अपग्रेड किया जा सकता है। 5G कनेक्टिविटी वाले इस स्मार्टफोन में 3700mAh की बैटरी मिलती है। Galaxy S22 को 25W वायर्ड और 15W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। यह फोन 4.5W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी देता है।  

[ad_2]

Source link