[ad_1]
Galaxy Z Fold 5 की कीमत:
इसकी कीमत 1,799 डॉलर यानी करीब 1,47,600 रुपये से शुरू होती है। यह दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसका पहला वेरिएंट 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज से लैस है। वहीं, बाकी के दोनों वेरिएंट्स में 512 जीबी स्टोरेज और 1 टीबी स्टोरेज दी गई होगी। इस फोन को क्रीम, आइसी ब्लू और फैंटम, ब्लैक कलर्स में खरीदा जा सकेगा। इसे ब्लू और ग्रे कलर में भी खरीदा जा सकेगा। ये दोनों कलर्स केवल Samsung.com वेबसाइट के जरिए ही उपलब्ध होंगे। इसके प्री-ऑर्डर्स कुछ चुनिंदा बाजारों में शुरू हो गई हैं। इसकी सेल 11 अगस्त से शुरू होगी।
Samsung Galaxy Z Fold 5 के फीचर्स:
यह एंड्रॉइड 13 पर आधारित OneUI 5.1.1 पर काम करता है। इसमें 7.6-इंच QXGA+ (2176 x 1812 पिक्सल) डायनामिक AMOLED 2X इन्फिनिटी फ्लेक्स इंटरनल डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। वहीं, 6.2 इंच फुल-एचडी+ (2316 x 904 पिक्सल) डायनामिक AMOLED 2X एक्सटर्नल डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज तक का है। यह फोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 12 जीबी की रैम दी गई है। साथ ही 1 टीबी तक स्टोरेज उपलब्ध कराई गई है।
फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेंसर मौजूद है। इसका पहला सेंसर ड्यूल पिक्सल ऑटोफोकस, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) और f/1.8 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा सेंसर दिया गया है। वहीं, दूसरा 50 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा और 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। फोन में कवर डिस्प्ले पर एफ/2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए एफ/1.8 अपर्चर के साथ 4 मेगापिक्सल का सेंसर शामिल है।
कनेक्टिविटी में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6ई और ब्लूटूथ 5.3 शामिल हैं। साइड-माउंटेड कैपेसिटिव फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन में 4400mAh की बैटरी दी गई है। यह 25W एडाप्टर के साथ आता है। इसमें फास्ट वायरलेस चार्जिंग 2.0 और वायरलेस पावर शेयर का भी सपोर्ट मौजूद है। करता है। वॉटर रेजिस्टेंस के लिए फोन को IPX8 रेटिंग मिली है। इसका वजन 253 ग्राम है।
[ad_2]
Source link