[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
सैमसंग और वीवो के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को टक्कर देने के लिए शाओमी भी अपना एक धांसू फोल्डेबल फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। लॉन्च से जुड़ी लीक रिपोर्ट से पता चलता है कि मिक्स फोल्ड 2 के सक्सेसर के रूप में Xiaomi Mix Fold 3 को पेश करने वाला है। बता दें कि इस फोल्डेबल फोन के 2023 की दूसरी छमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है। एक लेटेस्ट टिप के अनुसार, Xiaomi का अगला फोल्डेबल स्मार्टफोन वाटरप्रूफ डिज़ाइन और एक पेरिस्कोप कैमरा के साथ दस्तक दे सकता है।
ये भी पढ़ें:- Twitter: इन लोगों के Blue Tick का पैसा खुद दे रहे एलन मस्क, जानिए क्यों?
Xiaomi Mix Fold 3 को खास बनाएंगे ये फीचर्स
लोकप्रिय टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के एक वीबो पोस्ट के अनुसार, Xiaomi Mix Fold 3 में एक पेरिस्कोप कैमरा और एक वाटरप्रूफ डिज़ाइन हो सकता है। हालांकि टिपस्टर ने स्मार्टफोन के नाम से जुड़ी डिटेल नहीं दी है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि यह शाओमी का अगला फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा। यह फोन 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। इसके अतिरिक्त, मिक्स फोल्ड 3 के पतले और हल्के डिवाइस होने की भी उम्मीद है। अन्य लीक हुए डिटेल्स में 4,800mAh की बैटरी, 120W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट शामिल हैं।
ये भी पढ़ें:- कम दाम में ज्यादा फीचर्स के साथ आए Mivi के नए ईयरबड्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी
Xiaomi के अगले फोल्डेबल स्मार्टफोन Xiaomi के क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 SoC द्वारा संचालित होने की संभावना है। आने वाले फोल्डेबल स्मार्टफोन में USB 3.2 पोर्ट और 16GB LPDDDR5x रैम और 512GB या 1TB UFS 4.0 स्टोरेज की सुविधा होगी।
वहीं शाओमी मिक्स फोल्ड 2 को पिछले साल अगस्त में लॉन्च किया गया था। इसमें 1,080×2,520 पिक्सेल रिज़ॉल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले है और स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 SoC से लैस है। यह 67W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,500mAh की बैटरी के साथ आता है।
[ad_2]
Source link