[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
एटीएम से अचानक से अगर पांच गुना नोट निकलने लगे तो आप भी हैरान हो जाएंगे। लेकिन हकीकत में ऐसा ही हुआ है। यूपी के बरेली जिले में सुभाषनगर क्षेत्र स्थित एसबीआई एटीएम में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। यहां उपभोक्ता जितना रुपये भर रहा था उसका पांच गुना नोट निकल रहा था। कोई भी डेबिट कार्ड धारक बैंक एटीएम में यदि पांच सौ रुपये निकालने के लिए एमाउंट फीड करता था तो उसे 2500 रुपये निकल रहे थे जबकि ग्राहक के खाते से महज पांच सौ रुपये ही कट रहे थे। बैंक अधिकारियों और संबंधित एजेंसी को जबतक इस बात की जानकारी मिलती उस एटीएम से 3 लाख 88 हजार रुपये अधिक निकल चुके थे। एटीएम में रकम जमा करने वाली सीएमएस कंपनी ने इस संबंध में सुभाष नगर थाने में तहरीर दी है।
सीएमएस इंफो सिस्टम लिमिटेड के ब्रांच मैनेजर धर्मपाल सिंह ने बताया कि विभिन्न बैंकों से कैश लेकर एटीएम में जमा करने के लिए कंपनी ने दो कस्टोडियन रखे हैं। 24 जनवरी को कंपनी की ओर से बदायूं रोड स्थित सुभाष नगर की एक एटीएम में रुपये जमा किए गए थे। तकनीकी खराबी के कारण एटीएम से पांच गुना ज्यादा रकम बाहर आने लगे। धर्मपाल सिंह ने बताया कि इस बात की जानकारी जब उन्हें लगी तो उन्होंने टीम भेजकर ऑटोमैटिक टेलर मशीन की जांच कराई। जब तक टीम जांच करने पहुंचती तबतक 3 लाख 88 हजार रुपये एटीम से अधिक निकल चुके थे। उनका कहना है कि किसी भी ग्राहक ने बैंक या उनकी कंपनी के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को अधिक पैसे निकलने की सूचना नहीं दी।
इस तरह एटीएम में हुई तकनीकी खराबी
सीएमएस कंपनी के ब्रांच मैनेजर ने बताया कि एटीएम में पैसे रखने के लिए ट्रे बने होते हैं। उस मशीन में सौ और पांच सौ रुपये के नोट के ट्रे हैं। रुपये लोड करते वक्त 100 रुपये के कैसेट में भूलवश 500 रुपये के नोट रखकर उसे सॉफ्टवेयर से कन्फीगर कर दिया गया था लेकिन किसी तकनीकी खराबी के कारण उसमें दिक्कत आ गई। इसलिए जब भी कोई ग्राहक पांच सौ निकालने के लिए मशीन में रकम फीड करता होगा तो उसे तकनीकी खराबी के कारण सौ के गुणांक में पांच सौ के पांच नोट यानी 2500 रुपये निकल आते होंगे।
एसबीआई की मुख्य शाखा में ग्राहक जमा करा दें अतिरिक्त रुपये
एसबीआई के अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी खराबी के कारण यह दिक्कत आई है। जिन लोगों ने एटीएम से ज्यादा पैसे निकाले हैं, डेटाबेस से उनकी डिटेल निकालकर कंपनी और संबंधित बैंकों को दे दी जाएगी। रकम वापसी के लिए बैंक सीएमएस कंपनी का हर संभव सहयोग करेगी। ग्राहकों से भी अपील की जा रही है कि जिनके भी ज्यादा पैसे एटीएम से निकले हैं वे सिविल लाइंस स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा में रकम वापस जमा करा दें।
पिछले साल एक्सिस बैंक से निकले थे पांच लाख रुपये
मालूम हो कि पिछले साल जून महीने में भी सुभाष नगर के एक्सिस बैंक एटीएम से इसी तरह अधिक रुपये निकले थे। उस समय 14 और 15 जून को दो दिनों में एटीएम से 5 लाख 27 हजार रुपये अधिक की निकासी हुई थी। हालांकि बैंक की अपील पर ग्राहकों ने अधिक रकम शाखा में जाकर वापस कर दिए थे।
[ad_2]
Source link