[ad_1]
Download SBI PO Prelims Result : एसबीआई पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट sbi.co.in पर जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थी नीचे दिए गये डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अपना परिणाम देख सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने एसबीआई पीओ परिणाम 2022 तक पहुंचने के लिए पंजीकरण संख्या/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 17, 18, 19 और 20 दिसंबर 2022 को किया गया था। इस भर्ती परीक्षा के जरिए पीओ के कुल 1673 पदों पर भर्तियां होनी हैं। लाखों अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था।
एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अब मुख्य परीक्षा में बैठेंगे। रिजल्ट के बाद मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड और तिथि भी जारी कर दिए जाएंगे। मेन्स में पास उम्मीदवारों को तीसरे चरण (ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू) के लिए बुलाया जाएगा।
एसबीआई पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2022 कैसे डाउनलोड करें
एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
होमपेज पर एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
अब रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि, कैप्चर कोड दर्ज करें।
एसबीआई पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2022 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसकी जांच करें।
एसबीआई पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2022 स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिन्ट आउट ले लें।
[ad_2]
Source link