Home Education & Jobs SEBI Recruitment 2024: सेबी में 97 असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी

SEBI Recruitment 2024: सेबी में 97 असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी

0
SEBI Recruitment 2024: सेबी में 97 असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

SEBI Recruitment 2024: सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया ने ग्रेड ए असिस्टेंट मैनेजर की रिक्तियों के लिए विज्ञापन जारी किया है। सेबी की इस भर्ती का विस्तृत विज्ञापन 13 अप्रैल 2024 को जारी किया जाएगा। इच्छुक और आवेदन के लिए पात्र अभ्यर्थी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया की वेबसाइट www.sebi.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह है कि इस भर्ती में आवेदन करने से पहले आयु सीमा, आवेदन योग्यता, चयन प्रक्रिया आदि की विस्तृत जानकारी के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन का इंतजार करें। अभी इस भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी किया गया है।

सेबी भर्ती में रिक्तियों का ब्योरा :

इस भर्ती अभियान में कुल 97 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है। इनमें असिस्टेंट मैनेजर जनरल स्ट्रीम, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी स्ट्रीम, इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल स्ट्रीम और रिसर्च व ऑफिशियल लैंग्वेज टीम के लिए आवेदन कर सकते हैं।

सेबी भर्ती की आयु सीमा – सेबी के इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 31 मार्च 2024 को की जाएगी।

सेबी भर्ती की चयन प्रक्रिया : 

सेबी की इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन 3 चरणों में पूरा किया जाएगा। फेज-1 में ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी। वहीं दूसरे चरण में वे अभ्यर्थी भाग लेंगे जो पहले चरण में सफल होंगे। दूसरे चरण की परीक्षा भी ऑनलाइन होगी और दो पेपर होंगे। दूसरे चरण में ही शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

सेबी भर्ती 2024 के लिए आवेदन शुल्क :

सेबी के इस भर्ती अभियान में आवेदन शुल्क 1000 रुपए जमा कराना होगा। एससी, एसटी अभ्यर्थियों को मात्र 100 रुपए जमा कराने होंगे।  अधिक जानकारी के लिए यहां देखिए नोटिफिकेशन-

SEBI Recruitment 2024 Notice

 

[ad_2]

Source link