Home Life Style Shardiya Navratri 2023: इस फूल के बिना अधूरी है नवरात्रि पूजा, मां दुर्गा इससे होती हैं प्रसन्न, जानें इसके 3 ज्योतिष उपाय

Shardiya Navratri 2023: इस फूल के बिना अधूरी है नवरात्रि पूजा, मां दुर्गा इससे होती हैं प्रसन्न, जानें इसके 3 ज्योतिष उपाय

0
Shardiya Navratri 2023: इस फूल के बिना अधूरी है नवरात्रि पूजा, मां दुर्गा इससे होती हैं प्रसन्न, जानें इसके 3 ज्योतिष उपाय

[ad_1]

हाइलाइट्स

लाल गुड़हल का फूल मातारानी को प्रिय है.
लाल रंग सौभाग्य, शक्ति, साहस और पराक्रम का प्रतीक है.
नवरात्रि में मंगलवार को मां दुर्गा को लाल गुड़हल का फूल चढ़ाएंगे तो मंगल दोष दूर होगा.

इस साल 15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ हो रहा है. नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं. इसमें नवदुर्गा की पूजा करने से सिद्धि, बल, बुद्धि आदि की प्राप्ति होती है. नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा को समर्पित हैं, जिसमें उनको प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं ताकि मातारानी की कृपा हो, वे सदैव रक्षा करें और मनोकामनाओं को पूरा करें. मां दूर्गा की पूजा में लाल गुड़हल का फूल अवश्य ही चढ़ाया जाता है. इससे मातारानी प्रसन्न होती हैं क्योंकि यह उनका प्रिय फूल है. इसके बिना नवरात्रि की पूजा अधूरी मानी जाती है. श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युञ्जय तिवारी से जानते हैं कि मां दुर्गा को लाल गुड़हल का फूल क्यों चढ़ाया जाता है? नवदुर्गा को कौन से फूल प्रिय हैं?

मां दुर्गा को क्यों प्रिय है लाल गुड़हल का फूल?
दुर्गा सप्तशती में मां दुर्गा के स्वरूप का जो वर्णन किया गया है, उसमें लाल गुड़हल के फूल का भी वर्णन है. इस वजह से माना जाता है कि लाल गुड़हल का फूल मातारानी को प्रिय है. वैसे भी लाल रंग सौभाग्य, शक्ति, साहस और पराक्रम का प्रतीक है. मां दुर्गा आदिशक्ति हैं, इसलिए उनको लाल रंग की वस्तुएं अर्पित करते हैं. जैसे लाल रंग की चुनरी, लाल रंग की साड़ी, लाल रंग के फूल आदि.

यह भी पढ़ें: इस नवरात्रि खरीदें ये 9 लकी वस्तुएं, आपके घर आएंगी मां दुर्गा, दुखों का होगा अंत, बढ़ेगी सुख-समृद्धि

मां दुर्गा को फूल चढ़ाने का मंत्र
नवरात्रि में जब आप मां दुर्गा की पूजा करें और उनको लाल गुड़हल का फूल अर्पित करें तो नीचे दिए गए मंत्र का उच्चारण करें. ​

ओम महिषघ्नी महामाये चामुण्डे मुण्डमालिनी।
आयुरारोग्यविजयं देहि देवि! नमोऽस्तु ते॥
एष सचंदन गंध पुष्प बिल्व पत्राञ्जली ओम ह्रीं दुर्गायै नमः.

लाल गुड़हल के फूल के ज्योतिष उपाय
1. भय मुक्ति और शक्ति के लिए
नवरात्रि के समय में आप दोपहर में लाल गुड़हल का एक फूल मां काली को अर्पित कर दें. इससे मां काली प्रसन्न होंगी और उनकी कृपा से भय दूर होगा. मां काली के प्रभाव से नकारात्मक शक्तियों का अंत होता है.

यह भी पढ़ें: पितृ पक्ष में करें इन 5 सब्जियों का सेवन, नाराज पितर हो जाएंगे खुश, आपके शुरू होंगे अच्छे दिन

2. कार्य में सफलता और संकट से रक्षा के लिए
नवरात्रि में आप पूजा के समय मां काली को लाल गुड़हल के फूलों की एक माला पहनाएं. फिर उसके बाद कुंजिका स्तोत्र के मंत्र का कम से कम 11 हजार बार जाप करें. उनके आशीर्वाद से कार्य सफल होंगे और संकट दूर होंगे.

3. मंगल दोष दूर करने के उपाय
नवरात्रि में मंगलवार के दिन मां दुर्गा को लाल गुड़हल का फूल चढ़ाएं. इससे कुंडली का मंगल दोष दूर हो सकता है. नवरात्रि के अलावा हर मंगलवार को हनुमान जी को लाल गुड़हल का फूल अर्पित करने से भी मंगल दोष दूर होगा.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Durga Puja festival, Navratri

[ad_2]

Source link