Home Sports Singapore Open 2023: सात्विक-चिराग पहले राउंड में हुए उलटफेर का शिकार, जापानी जोड़ी ने दी मात

Singapore Open 2023: सात्विक-चिराग पहले राउंड में हुए उलटफेर का शिकार, जापानी जोड़ी ने दी मात

0
Singapore Open 2023: सात्विक-चिराग पहले राउंड में हुए उलटफेर का शिकार, जापानी जोड़ी ने दी मात

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी बुधवार को सिंगापुर ओपन 2023 के पहले चरण में जापान के अकीरा कोगा और टाइची साइतो से हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई। कोगा-साइतो ने 68 मिनट चले मुकाबले में सात्विक-चिराग को 21-18, 14-21, 21-18 से हराकर उलटफेर का शिकार किया। 

यह सात्विक-चिराग के खिलाफ जापानी युगल का दूसरा मुकाबला था और उन्होंने इस बार पिछली हार का हिसाब चुकता कर लिया। दूसरी ओर, त्रिशा जॉली और गायत्री पुलेला गोपीचंद की महिला युगल जोड़ी को भी पहले चरण में हॉन्ग कॉन्ग की यूंग एनजीए टिंग और यूंग पुइ लाम के हाथों हार का सामना करना पड़ा। 

भारतीय जोड़ी ने पहला गेम गंवाने के बाद कड़ा संघर्ष किया, लेकिन वह 66 मिनट चले मुकाबले में 14-21, 21-18, 19-21 की हार नहीं टाल सकीं। सिंगापुर ओपन में गुरुवार को किदांबी श्रीकांत और प्रियांशु राजावत पुरुष एकल के दूसरे चरण में भारत का प्रतिनिधत्वि करेंगे। एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला की भारतीय जोड़ी पुरुष युगल प्रतियोगिता में अपना अभियान आगे बढ़ाएगी।

[ad_2]

Source link