[ad_1]
सौरभ तिवारी/गोपालगंज. भीषण गर्मी के कारण बिहार के गोपालगंज शहर में जन-जीवन प्रभावित हो गया है. सुबह के नौ बजते ही तेज धूप के कारण लोगों की दिक्कतें बढ़ जाती है. दोपहर के समय सड़कें सुनसान हो जा रही है. तेज धूप के साथ गर्म हवाएं चल रही हैं. इससे ठंडे पेय पदार्थों की मांग बढ़ गई है. गर्मी से बचाव के लिए लोग जूस सहित अन्य तरल पदार्थ पी रहे हैं. गोपालगंज शहर के पोस्ट ऑफिस चौक पर उपेंद्र ठेला लगा कर लोगों को खास किस्म की शिकंजी पिला रहे हैं. उपेंद्र ने इसको दिल्ली वाली शिकंजी नाम दिया है.
गोपालगंज जिले के हुस्सेपुर के रहने वाले उपेंद्र बताते हैं कि उन्होंने चार साल तक दिल्ली में रह कर शिकंजी बेचने का काम किया है. इसके बाद, कुछ वर्ष तक पंजाब के भटिंडा में रह कर भी उन्होंने शिकंजी बेचा है. फिर एक दिन मन में ख्याल आया कि क्यों न अपने गृह जिले में ही इस कारोबार को शुरू करें. इससे घर से नजदीक भी रहेंगे और रुपये-पैसे की भी बचत होगी. इसके बाद, उपेंद्र गोपालगंज लौट आए. वो पिछले छह माह से पोस्ट ऑफिस चोक पर ठेला लगा कर लोगों को दिल्ली वाली फ्लेवर की शिकंजी पिला रहे हैं. लोगों को उनकी शिकंजी का स्वाद खूब भा रहा है.
उपेंद्र ने बताया कि वो प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक ठेला पर दुकान लगाते हैं. लोगों को 10 रुपये में हॉफ और 20 रुपये में फुल शिकंजी पिलाते हैं.
आपके शहर से (गोपालगंज)
शिकंजी को खास बनाने के लिए गोदकतीरा का करते हैं मिश्रण
उपेन्द्र ने बताया कि शिकंजी को स्पेशल बनाने के लिए वो पानी, नींबू, पुदीना और चीनी मिलाते हैं. इसके अलावा, एक खास सामाग्री का भी इसमें मिश्रण करते हैं जिसका नाम गोदकतीरा है. यह काफी मंहगा मिलता है. यह एक प्रकार की संजीवनी बूटी है जो हर जगह उपलब्ध नहीं रहता है. इसकी कीमत एक हजार रुपये प्रति किलो है. गोदकतीरा राजस्थान, दिल्ली सहित अन्य बड़े शहरों के अलावा नेपाल में मिलता है.
उपेंद्र ने बताया कि शिकंजी पेट के लिए काफी फायदेमंद है और शरीर को ठंडक पहुंचाता है. शिकंजी पीने के बहत सारे फायदे हैं. उन्होंने बताया कि रोजाना 1,500 से लेकर 2,000 रुपये तक की बिक्री हो जाती है.
शिकंजी पी रहे बसंत कुमार ने बताया कि उपेंद्र की शिकंजी स्वादिष्ट के साथ-साथ काफी फायदेमंद है. वो यहां अक्सर शिकंजी पीने के लिए आते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bihar News in hindi, Gopalganj news, Heat Wave, Street Food
FIRST PUBLISHED : May 11, 2023, 15:18 IST
[ad_2]
Source link









