[ad_1]
अभिषेक तिवारी/दिल्ली. चाइनीज फूड भारत में तेजी से पॉपुलर हो रहा है. खाने-पीने के शौकीन दिल्ली वासियों में यह अधिक प्रचलन में है. देश की राजधानी में अमूमन हर सड़क किनारे, गलियों में कुछ ऐसी फेमस फूड स्टॉल हैं, जहां यह चटपटा और जायकेदार फूड पेश किया जाता है. ऐसे में आज हम आपको ऐसी जगह के बारे में बताएंगे जहां आपको चाइनीज प्लैटर बेहद कम कीमत में मिलेगा. यह चाइनीज प्लैटर की दुकान पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर में स्थित है जहां मात्र 60 रुपये में आप चाइनीज़ प्लैटर का लुत्फ ले सकते हैं.
न्यूज 18 लोकल से बात करते हुए दुकान के मालिक रवि गुप्ता ने बताया कि हमारे यहां इस समय दो चाइनीस प्लैटर हैं. पहला 60 रुपये का है, जिसमें तीन चाइनीज आइटम खिलाए जाते हैं. जैसे कि वेज नूडल्स, वेज मंचूरियन और चिली पोटैटो. वहीं, दूसरा 90 रुपये का है, इसमें पांच चाइनीज आइटम रहता है- वेज मंचूरियन, चिल्ली पोटैटो, वेज नूडल्स, फ्राइड राइस, चिल्ली पनीर. खास बात है कि हम आपको यह सबकुछ एसी में बिठा कर खिलाएंगे.
दुकान की लोकेशन
यह चाइनीज प्लैटर के दुकान का नाम आरके फूड जोन है जोकि पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मीनगर में स्थित है. यहां आने के लिए आप लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 5 पर उतर सकते हैं. गेट नंबर 5 से दुकान की दूरी मात्र 100 मीटर है.
.
Tags: Delhi news, Delhi-NCR News, Food 18, Food business, Local18, Street Food
FIRST PUBLISHED : August 08, 2023, 13:18 IST
[ad_2]
Source link