Home Life Style Street Food: पटना में यहां मिल रहा भरपेट गोलगप्पे खाने का चैलेंज, 15 फ्लेवर के पानी के साथ लें स्वाद

Street Food: पटना में यहां मिल रहा भरपेट गोलगप्पे खाने का चैलेंज, 15 फ्लेवर के पानी के साथ लें स्वाद

0
Street Food: पटना में यहां मिल रहा भरपेट गोलगप्पे खाने का चैलेंज, 15 फ्लेवर के पानी के साथ लें स्वाद

[ad_1]

सच्चिदानंद/पटना. अगर आप गोलगप्पा खाने के शौकीन हैं. यदि आपको खूब खाने-पीने का चैलेंज लेना पसंद है, तो चले आइए बिहार की राजधानी पटना (Patna) के इस स्टॉल पर. यहां आप पेट भर गोलगप्पे खा सकते हैं, और वो भी मात्र 79 रुपये में. अगर दो लोग मिल कर भरपेट गोलगप्पे खाना चाहते हैं, तो मात्र 150 रुपए देना होगा. इतना ही नहीं, 15 अलग-अलग पानी के स्वाद के साथ गोलगप्पा खा सकेंगे. नेहरू पथ के ऊपर बने फ्लाईओवर के पिलर नंबर-19 के सामने यह स्टॉल मौजूद है. यहां ऑटोमैटिक फिलिंग मशीन से लोगों को गोलगप्पे खिलाये जाते हैं.

लजीज पानीपुरी (Lazeez Panipuri) के नाम से यह स्टॉल पटना के राजा मार्केट या यूं कह लें तो नेहरू पथ के ऊपर बने फ्लाईओवर के पिलर नंबर-19 के सामने स्थित है. इसमें पानी के पांच अलग-अलग मशीन लगे हुए हैं. इसके नीचे चोखा (फिलिंग) भरा हुआ गोलगप्पा ले जाते ही पानी अपने आप गोलगप्पे में भर जाता है. इसका नाम ऑटोमैटिक पानीपुरी फिलिंग मशीन है.

गोलगप्पे में 15 फ्लेवर के पानी का स्वाद लें

इस अनोखे गोलगप्पा स्टॉल की एक और खासियत यहां दिया जाने वाला चैलेंज है. अगर कोई भरपेट गोलगप्पा खाना चाहता है तो इसके लिए उसे मात्र 79 रुपए देना होगा. वहीं, दो आदमी भरपेट गोलगप्पे खाना चाहते हैं तो मात्र 150 रुपये देना होगा.

यहां पुदीना पानी, हाजमा हजम, इमली पानी, खट्टा मीठा और जलजीरा फ्लेवर का पानी मशीन के जरिए गोलगप्पे में भर सकते हैं. इसके अलावा, 10 और भी फ्लेवर के पानी यहां उपलब्ध है, जिसका आप स्वाद ले सकते हैं. अगर सामान्य दर की बात करें तो यहां 20 रुपए में सात गोलगप्पे खाने को मिलते हैं, लेकिन चैलेंज स्पेशल में आप जितना चाहें उतने पानीपूरी खा सकते हैं.

.

FIRST PUBLISHED : May 21, 2023, 14:43 IST

[ad_2]

Source link