[ad_1]
आकांक्षा दीक्षित/दिल्ली. दिल्ली के पहाड़गंज की जलेबी की दुकान लोगों के बीच काफी मशहूर है. यहां की दुकानों पर बिकने वाली जलेबी का साइज अन्य जलेबियों से आकार में बड़ी होती है, इसलिए यहां के लोग इसको जलेबी के बजाय जलेबा कहते हैं. यहां दुकान वर्ष 1940 से चल रही हैं. इनकी जलेबियों के दीवाने मुगल ही नहीं, बल्कि अंग्रेज भी होते थे. आज भी लोग यहां की जलेबी खाना पसंद करते हैं.
पहाड़गंज स्थित दिल्ली की पुरानी व प्रसिद्ध जलेबी की दुकान अपनी करारी जलेबी के लिए फ़ेमस है. यह दुकान 100 साल से चलती आ रही है. इसको उनके दादाजी लालाराम चंद ने शुरू की थी. अब उनकी तीसरी पीढ़ी में उनके पोते इस दुकान को चला रहे हैं.
इनकी जलेबी की खासियत की बात करें तो आज भी वो अपने दादा जी की जलेबी की रेसिपी ही फॉलो करते आ रहे हैं, जिसकी वजह से लोगों के बीच इनकी जलेबी की दीवानगी आज भी बनी हुई है. जलेबी की क़ीमत की बात करें तो यहाँ आपको जलेबी 120 रुपये किलो में मिल जाएगी. इसी के साथ इनकी दुकान पर आपको जलेबी के अलावा इमरती, समोसा और गुलाब जामुन भी मिल जाएगा. वहीं इमरती की क़ीमत की बात करें तो इमरती आपको 220 रुपये किलोऔर समोसा 15 रुपये का एक मिल जाएगा.
जानें टाइम और लोकेशन
इस दुकान की टाइम की बात करते दुकान सुबह 8 बजे से लेकर रात 11 बजे तक खुली रहती है. इसका नज़दीकी मेट्रो स्टेशन नई दिल्ली है और नीचे दी गयी लोकेशन के ज़रिए भी आप यहाँ तक पहुँच सकते हैं.
लोकेशन – https://g.co/kgs/PkyVKc
.
Tags: Delhi news, Delhi-NCR News, Food 18, Local18, Street Food
FIRST PUBLISHED : August 07, 2023, 14:16 IST
[ad_2]
Source link