[ad_1]
मुंबई. मराठी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है. खबर है कि मशहूर दिग्गज लावणी सिंगर सुलोचना चव्हाण (Sulochana Chavan) का निधन हो गया है. आज दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर से मनोरंजन जगत में मातम पसर गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुलोचना चव्हाण की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी. वृद्धावस्था के कारण उनका निधन हो गया. वह 92 साल की थीं.
सुलोचना चव्हाण के अचानक निधन ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनका निधन मुंबई के गिरगांव में उनके निवास स्थान फणसवाड़ी में हुआ. आज करीब 12 बजे उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके परिवार में उनका छोटा बेटा, बहू, पोते-पोतियां हैं. उनके जाने से उनके फैंस, दोस्त और परिवार सभी सदमे में हैं.
सुलोचना चव्हाण ने संस्कृति के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया है. इस योगदान के लिए उन्हें ‘पद्म श्री’ नागरिक पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : December 10, 2022, 18:20 IST
[ad_2]
Source link