[ad_1]
हाइलाइट्स
ज्योतिष शास्त्र मानता है कि ग्रहण के दौरान सोना नहीं चाहिए.
ग्रहण के दौरान नकारात्मकता बढ़ती है.
Surya Grahan 2023: इस वर्ष साल 2023 में पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल सन 2023, गुरुवार के दिन लगने जा रहा है. ज्योतिष गणना के हिसाब से देखा जाए, तो यह ग्रहण भारतीय समय अनुसार सुबह 7:04 से प्रारंभ होगा और दोपहर 12:29 पर समाप्त होगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ ऐसे काम है जिनको करने से बचना चाहिए. ज्योतिष शास्त्र की मानें तो सूर्य ग्रहण का प्रभाव प्रत्येक राशि पर शुभ और अशुभ दोनों तरह का दिखाई देता है. साल का पहला सूर्य ग्रहण मेष राशि में अश्विनी नक्षत्र में लगने जा रहा है. सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ ऐसे कार्य हैं. जिनको करने की मनाही है, भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु विशेषज्ञ पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा बता रहे हैं. सूर्य ग्रहण के दौरान हमें क्या नहीं करना चाहिए.
ग्रहण के दौरान न करें ये काम
-सूर्य ग्रहण के दौरान खाना खाने की मनाही
हिंदू धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि सूर्य ग्रहण के दौरान किसी भी प्रकार का खाद्य पदार्थ ग्रहण नहीं करना चाहिए. माना जाता है, कि सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ भी खाने से उसका नकारात्मक प्रभाव शरीर पर दिखाई देने लगता है. इस दौरान पका हुआ कोई भी खाद्य पदार्थ खाने की मनाही होती है. इसके अलावा सूर्य ग्रहण के दौरान फल सब्जियों को काटने और छिलने का काम भी नहीं करना चाहिए.
यह भी पढ़ें – घर में किस धातु की मूर्ति रखें, हर एक धातु का है अलग महत्व, इस साइज़ से बड़ी ना हो प्रतिमा
-किसी नए काम की शुरुआत न करें
मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा बहुत ज्यादा बढ़ जाती है. इसलिए कहा जाता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान किसी प्रकार का मांगलिक कार्य शुरू नहीं करना चाहिए. इसके अतिरिक्त ग्रहण के दौरान नाखून काटना, कंघी करना भी शुभ नहीं माना जाता.
-गर्भवती महिलाएं न करें ये काम
ज्योतिषशास्त्र मानता है कि ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए. इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को इस दौरान चाकू-कैंची या इसी प्रकार की किसी भी धारदार चीज का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए. मान्यता के अनुसार ऐसा करने से बच्चे की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें – सूर्यास्त के बाद भूलकर भी ना करें 5 काम, रूठ सकती हैं माता लक्ष्मी, हो सकता है धन का अभाव
-ग्रहण के दौरान इन चीजों से भी बचें
ज्योतिष शास्त्र मानता है कि ग्रहण के दौरान सोना नहीं चाहिए. ऐसा करने से नकारात्मकता बढ़ती है. इसके अलावा सुई में धागा डालना भी ग्रहण के दौरान मना होता है. ग्रहण के दौरान किसी प्रकार की यात्रा करने से भी बचना चाहिए.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Astrology, Dharma Aastha, Grahan, Religion, Solar eclipse, Surya Grahan
FIRST PUBLISHED : April 19, 2023, 20:12 IST
[ad_2]
Source link