[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
घूमने के लिए अगर आप किसी अच्छी जगह पर पहुंच जाते हैं तो मूड पूरी तरह से फ्रेश हो जाता है। वहीं अगर जगह सही न चुनी जाए तो मूड ऑफ हो जाता है। घूमक्कड़ लोग तो हमेशा किसी नई जगह को एक्सप्लोर करने की फिराक में रहते हैं। ऐसे में तमिल नाडु घूमने के लिए जा सकते हैं। ये एक ऐसा शहर है जहां पर घूमने की कई जगह है। वहीं इस शहर के आसपास भी घूमने के लिए खूब जगह हैं। इन जगहों को देखकर आपना मन खुश हो जाएगा।
रामेश्वरम
रामेश्वरम दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु का एक खूबसूरत द्वीप है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, यह वही जगह है जहां भगवान राम ने श्रीलंका तक समुद्र पर एक पुल बनाया था।
यरकौड
यरकौड पूर्वी घाट में प्रचुर हरियाली से भरपूर एक हिल स्टेशन है। ये जगह कॉफी बागानों और शानदार मौसम के लिए जानी जाती है। यरकौड झील इस एरिया के आकर्षणों में से एक है। यह पर्वतमालाओं के सर्वोच्च देवता भगवान सर्वरायण को समर्पित है।
कोडाईकनाल
तमिलनाडु राज्य में स्थित, कोडईकनाल भारत के सबसे फेमस हनीमून डेस्टिनेशन में से एक है। यहां धुंध से ढकी चट्टानें और झरने आपका मन मोह लेंगे।
ऑरोविले
पांडिचेरी शहर से लगभग 15 किमी दूर ऑरोविले तमिलनाडु में है। यह जगह शांति का प्रतीक है और शांति की तलाश करने वालों के लिए परफेक्ट है।
महाबलीपुरम
ये जगह अपने नक्काशीदार मंदिरों और चट्टानों को काटकर बनाई गई गुफाओं के लिए फेमस है। महाबलीपुरम तमिलनाडु राज्य में बंगाल की खाड़ी के साथ कोरोमंडल तट पर बसी एक ऐतिहासिक जगह है।
होगेनक्कल
होगेनक्कल तमिलनाडु के धर्मपुरी जिले में एक झरना है, जो कावेरी नदी झरनों की कई धाराओं में विभाजित हो जाती है। होगेनक्कल में साल भर पानी रहता है। वीकेंड पर ज्यादातर लोग इस जगह पर पहुंचते हैं।
दोस्तों संग घूमने का बना रहे हैं प्लान, देख आएं अजमेर की ये फेमस जगह
[ad_2]
Source link