[ad_1]
हाइलाइट्स
टियागो ईवी वर्तमान में भारत में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है.
टियागो इलेक्ट्रिक की ग्रिल पेट्रोल मॉडल की तुलना में बंद है.
Tata Tiago EV दो बैटरी पैक विकल्पों के साथ उपलब्ध है.
नई दिल्ली. नई टाटा टियागो ईवी वर्तमान में भारत में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है, जिसे एक्स-शोरूम 8.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है. टियागो ईवी कुल 7 वेरिएंट में उपलब्ध है, जो इसकी चार्जिंग क्षमता, बैटरी पैक और ऑफर पर सुविधाओं के आधार पर है.
अगर आप एक इलेक्ट्रिक कार या यहां तक कि टियागो खरीदने की तलाश में हैं और एक अच्छी पुराने आजमाई हुई ICE पेट्रोल मॉडल या इलेक्ट्रिक मॉडल को लेकर कन्फ्यूजन में हैं तो यहां आपको दोनों कारों के बीच अंतर करके बता रहे हैं.
डिजाइन और साइज में अंतर
टाटा टियागो ईवी और पेट्रोल में कुछ मामूली बदलावों के अलावा समान डिजाइन मिलता है. Tata Tiago EV में सामने की तरफ EV बैज के साथ पहियों, फ्रंट ग्रिल और फॉग लैम्प हाउसिंग पर ब्लू हाइलाइट्स हैं. इनके अलावा, टाटा बैज और स्वेप्ट-बैक हेडलाइट्स के साथ बोल्ड फ्रंट ग्रिल के समान दिखते हैं. टियागो इलेक्ट्रिक की ग्रिल पेट्रोल मॉडल की तुलना में बंद है, क्योंकि इसे ठंडा करने के लिए हवा के लिए कोई इंजन नहीं है. इसके अलावा साइज के मामले में दोनों कार एक जैसी हैं.
रेंज और माइलेज में अंतर
Tata Tiago EV दो बैटरी पैक विकल्पों के साथ उपलब्ध है. इसमें एक 19.2kWh की बैटरी मिलती है, जिससे 250 किमी तक की रेंज मिल जाती है. दूसरी 24kWh की बैटरी के साथ कार में 315 किमी की रेंज मिल जाती है. दोनों बैटरी पैक डीसी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं. इन्हें 57 मिनट में 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है. दूसरी ओर, Tata Tiago पेट्रोल में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है. पेट्रोल के साथ कार में 20 kmpl का माइलेज देखने को मिल जाता है. पेट्रोल का एक पूरा टैंक 732 किमी की रेंज देता है.
दोनों मॉडल के फीचर्स में अंतर
टियागो ईवी अपने पेट्रोल मॉडल के समान ट्रिम स्तरों पर आधारित है. दोनों वैरिएंट में क्रूज कंट्रोल, 7.0-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल और फोल्डेबल ओआरवीएम, ऑटोमैटिक एसी, रेन-सेंसिंग वाइपर, ऑटोमेटिक हेडलाइट्स जैसी फीचर्स मिल जाते हैं. सेफ्टी के लिहाज से इलेक्ट्रिक और पेट्रोल हैचबैक में डुअल एयरबैग्स, EBD के साथ ABS, सीट बेल्ट रिमाइंडर और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर मिलते हैं. टाटा टियागो को 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Auto News, Autofocus, Automobile, Car Bike News, Electric Car, Tata Motors, Tata Tiago
FIRST PUBLISHED : December 25, 2022, 13:55 IST
[ad_2]
Source link