Home National Train Alert: गर्मियों में गुवाहाटी-उदयपुर सिटी-गुवाहाटी स्पेशल रेल सेवा शुरू, जानें स्टॉपेज और शेड्यूल

Train Alert: गर्मियों में गुवाहाटी-उदयपुर सिटी-गुवाहाटी स्पेशल रेल सेवा शुरू, जानें स्टॉपेज और शेड्यूल

0
Train Alert: गर्मियों में गुवाहाटी-उदयपुर सिटी-गुवाहाटी स्पेशल रेल सेवा शुरू, जानें स्टॉपेज और शेड्यूल

[ad_1]

निशा राठौड़/उदयपुर. स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टियां शुरू होने के साथ ही हिल स्टेशन जाने का सिलसिला भी बढ़ने लगा है. इसके चलते रेलवे के द्वारा ग्रीष्मकालीन मौसम में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए गुवाहाटी-उदयपुर सिटी-गुवाहाटी स्पेशल (05 ट्रिप) रेल सेवा का संचालन किया जा रहा है.

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 05616, गुवाहाटी-उदयपुर सिटी स्पेशल रेलसेवा दिनांक 28.05.23 से 25.06.23 तक (05 ट्रिप) गुवाहाटी से प्रत्येक रविवार को 18.15 बजे रवाना होकर मंगलवार को जयपुर स्टेशन पर 13.05 बजे आगमन और 13.15 बजे प्रस्थान कर 21.05 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी.

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05615, उदयपुर सिटी-गुवाहाटी स्पेशल रेल सेवा दिनांक 31.05.23 से 28.06.23 तक (05 ट्रिप) उदयपुर सिटी से प्रत्येक बुधवार को 14.20 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेषन पर 21.35 बजे आगमन एवं 21.45 बजे प्रस्थान कर शुक्रवार को 23.30 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी.

आपके शहर से (उदयपुर)

यहां होगा इस रेल सेवा का ठहराव

यह रेल सेवा मार्ग में कामाख्या, गोलपाड़ा टाउन, न्यू बंगाईगांव, कोकराझार, अलीपुरद्वार, दलगांव, न्यूजलपाईगुड़ी, किशनगंज, बारसोई जंक्शन, कटिहार, नवगछिया, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, समस्तीपुर जंक्शन, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर जंक्शन, छपरा, सीवान, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, मनकापुर जंक्शन, अयोध्या, अयोध्या कैंट, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, इटावा, शमशाबाद टाउन, आगरा कैंट, अछनेरा, भरतपुर, बांदीकुई, गांधीनगर जयपुर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाड़ा, चंदेरिया, मावली जंक्शन व राणाप्रतापनगर स्टेशन पर ठहराव करेगी.

Tags: Indian Railways, Rajasthan news in hindi, Train schedule, Udaipur news

[ad_2]

Source link