Home Entertainment Tunisha Sharma Death: उम्र महज 20 साल, 6 से ज्यादा सीरियल और 2 बार बनीं छोटी कैटरीना कैफ, फिर भी चुन ली मौत

Tunisha Sharma Death: उम्र महज 20 साल, 6 से ज्यादा सीरियल और 2 बार बनीं छोटी कैटरीना कैफ, फिर भी चुन ली मौत

0
Tunisha Sharma Death: उम्र महज 20 साल, 6 से ज्यादा सीरियल और 2 बार बनीं छोटी कैटरीना कैफ, फिर भी चुन ली मौत

[ad_1]

मुंबई. टीवी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा (Actress Tunisha Sharma Suicide) ने शनिवार को अपने टीवी सीरियल अली बाबा दास्तां ऐ काबुल के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. तुनिषा की सुसाइड के कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है. पुलिस मौके पर पहुंच गई है. सेट पर मौजूद लोगों से पूछताछ का जा रही है.

महज 20 साल की तुनिषा शर्मा ने शौहरत का एक खास मुकाम हासिल कर लिया था. तुनिषा कम उम्र में 6 से ज्यादा सीरियल्स और 3 बड़ी फिल्मों में अभिनय कर चुकी थीं. कम उम्र में इतनी प्रसिद्धि पाने के बाद तुनिषा की मौत की खबर से हर कोई हैरान रह गया. तुनिषा ने शनिवार को कुछ ही घंटों पहले मेकअप कराते हुए स्टेटस लगाया था. इसके चंद घंटों बाद तुनिषा की आत्महत्या की खबर सामने आ गई.

6 से ज्यादा सीरियल्स और 3 बड़ी फिल्मों में किया काम
तुनिषा शर्मा ने अपनी छोटी सी उम्र में 6 से ज्यादा सीरियल्स में काम किया है. साथ ही इन दिनों तुनिषा अली बाबा दास्तां ऐ काबुल में लीड रोल भी निभा रहीं थीं. इसके साथ ही तुनिषा शर्मा ने चक्रवर्ती अशोक सम्राट, गब्बर पूंछवाला, भारत का वीर पुत्र- महाराणा प्रताप, इंटरनेट वाला लव और इस्क सुभानअल्लाह टीवी सीरियल्स में भी काम किया है.

इतना ही नहीं तुनिषा फिल्मों में भी अपने दमदार अभिनय का प्रदर्शन कर चुकी हैं. तुनिषा ने कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म फितूर में कैटरीना के बचपन की भूमिका अदाकर काफी वाहवाही लूटी थी. साथ ही कैटरीना की फिल्म बार बार देखो में भी उन्होंने कैटरीना कैफ के बचपन का किरदार प्ले किया था. इसके साथ ही तुनिषा ने कहानी 2 में भी अपने दमदार अभिनय का जलवा बिखेरा था.

कुछ दिनों से तनाव में थीं तुनिषा शर्मा
बता दें कि कई दिनों से सेट पर भी तुनिषा के तनाव में आने की बात भी कही जा रही है. बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से तुनिषा शूटिंग के दौरान सेट पर भी काफी परेशान नजर आ रही थीं. हालांकि परेशानी की वजह साफ नहीं है. शनिवार को तुनिषा की मौत की खबर से पूरा बॉलीवुड हैरान रह गया. महज 20 साल की उम्र में शौहरत के खास मुकाम पर पहुंचने के बाद भी तुनिषा ने फांसी के फंदे को गले लगा लिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. जल्द ही तुनिषा की आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकता है.

Tags: Bollywood news

[ad_2]

Source link