Home Entertainment Tunisha Sharma Death: मौत से कुछ घंटे पहले आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट में तुनिशा ने लिखा ‘जो अपने जुनून से …’

Tunisha Sharma Death: मौत से कुछ घंटे पहले आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट में तुनिशा ने लिखा ‘जो अपने जुनून से …’

0
Tunisha Sharma Death: मौत से कुछ घंटे पहले आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट में तुनिशा ने लिखा ‘जो अपने जुनून से …’

[ad_1]

हाइलाइट्स

तुनिशा ने अपनी मौत से कुछ घंटे पहले एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया था.
जिसे उनके प्रशंसक और दोस्त सोशल मीडिया पर ‘दिल तोड़ने वाला’ बता रहे हैं.
तुनिशा ने सेट पर स्क्रिप्ट पढ़ते हुए अपनी एक शानदार फोटो भी शेयर की थी.

मुंबई. टेलीविजन अभिनेत्री तुनिशा शर्मा की शनिवार को महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई में एक धारावाहिक के सेट पर कथित आत्महत्या से मौत हो गई. फितूर और बार बार देखो में यंग कैटरीना कैफ की भूमिका में दिखने वाली तुनिशा ने अपनी मौत से पहले एक आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया था. जिसे उनके प्रशंसक और दोस्त सोशल मीडिया पर ‘दिल तोड़ने वाला’ बता रहे हैं. तुनिशा ने सेट पर स्क्रिप्ट पढ़ते हुए अपनी एक शानदार फोटो शेयर की थी. लेकिन जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा वह उनका एक संदेश था, जिसे उन्होंने कैप्शन में लिखा था.

तुनिशा शर्मा ने लिखा कि ‘जो अपने जुनून से प्रेरित होते हैं, वे रुकते नहीं हैं.’ संगीतकार विशाल मिश्रा ने इस पर कमेंट करते हुए कहा कि ‘हैरान करने वाला और कितना अनुचित. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.’ अभिनेत्री अनुष्का सेन ने दिल टूटने वाले इमोजी की एक सीरिज पोस्ट की. वहीं गायक मीका सिंह ने लिखा कि ‘बहुत दुखद. ओम शांति.’ तुनिशा की आखिरी इंस्टाग्राम स्टोरी, जो अभी भी उनके प्रोफाइल पर दिखाई देती है, उसमें उन्हें सेट पर अपना मेकअप करवाते हुए देखा जा सकता है.

तुनिशा शर्मा की मां ने शीजान खान पर लगाए बेटी को परेशान करने का आरोप, दर्ज कराई FIR, एक्टर गिरफ्तार

पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक शनिवार को तुनिशा शर्मा सेट पर वॉशरूम गईं और काफी देर तक नहीं लौटीं. जब दरवाजा तोड़ा गया तो वह अंदर लटकी मिलीं. वलीव पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक कैलाश बर्वे ने बताया कि इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है. टीवी एक्ट्रेस तुनीशा शर्मा की मां ने एक्टर शीजान खान पर अपनी बेटी को परेशान करने का आरोप लगाया. जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. बहरहाल तुनिशा की मौत का मामला उलझता दिख रहा है. क्योंकि अपनी मौत के कुछ समय पहले तक वह काफी सामान्य दिख रही थीं. इसका प्रमाण उनकी आखिरी इंटाग्राम पोस्ट को बताया जा रहा है.

Tags: Actress, Mumbai News, Suicide, Tv actresses

[ad_2]

Source link