Home Entertainment Tunisha Sharma Death Case: शीजान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, ‘तुनिषा को आखिर क्यों सीखा रहा था उर्दू …’ अब होगी पड़ताल

Tunisha Sharma Death Case: शीजान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, ‘तुनिषा को आखिर क्यों सीखा रहा था उर्दू …’ अब होगी पड़ताल

0
Tunisha Sharma Death Case: शीजान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, ‘तुनिषा को आखिर क्यों सीखा रहा था उर्दू …’ अब होगी पड़ताल

[ad_1]

हाइलाइट्स

शीजान खान को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
आरोपी शीजान खान टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा को उर्दू सीखा रहा था.
पूछताछ में शीजान सहयोग नहीं कर रहा है. वह email ID और दूसरे पासवर्ड नहीं बता रहा है.

मुंबई. टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) की संदिग्ध सुसाइड से हुई मौत के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी एक्टर शीजान खान (Sheezaan Khan) को वसई कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. शीजान को आज कोर्ट में पेश किया गया था. सरकारी पक्ष ने कोर्ट में कहा कि आरोपी शीजान खान टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा को उर्दू सीखा रहा था. उसने सेट पर ही तुनिषा को थप्पड़ मारा था. इन बिंदुओं की गहन जांच करनी है. पुलिस से पूछताछ के दौरान शीजान ज्यादा सहयोग नहीं कर रहा है. आरोपी शीजान खान अपना email ID और दूसरे पासवर्ड भी नहीं बता रहा है.

पुलिस के मुताबिक शीजान खान कह रहा है कि उसे ये याद नहीं हैं. जबकि जांच अधिकारी को उसके email और Google account की जांच करनी है. शीजान खान की पुलिस हिरासत आज खत्म होने के कारण उसे पुलिस ने कोर्ट में पेश किया था. बताया गया कि तुनिषा शर्मा के कथित पूर्व प्रेमी और सह-कलाकार शीजान खान ने कथित तौर पर एक पखवाड़े पहले ही उससे अपना रिलेशनशिप तोड़ लिया था. तुनिषा शर्मा की मौत के बाद शीजान खान को 25 दिसंबर को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने इस मामले में अब तक 27 लोगों के बयान दर्ज किए हैं.

Tunisha Sharma Death Case: महिला अधिकारी के इस सवाल पर रोने लगा शीजान, ब्रेकअप के पीछे सुना रहा अलग-अलग कहानियां

वालीव पुलिस ने शुक्रवार को अदालत से शीजान खान की पांच दिन की रिमांड की मांग की थी. अधिकारियों ने आरोप लगाया कि शीजान खान का तुनिषा शर्मा के अलावा किसी अन्य लड़की के साथ संबंध था. हिरासत में लिए जाने के बाद उसने अपने मोबाइल से कई चैट भी डिलीट कर दी थीं. पुलिस के मुताबिक शीजान जांच में सहयोग नहीं कर रहा था और अपनी ‘गुप्त प्रेमिका’ के साथ चैट के बारे में पूछे जाने पर बार-बार अपने बयान बदल देता था. पुलिस ने बताया कि जो कुछ चैट बरामद किए गए उनके मुताबिक आरोपी शीजान खान कई दूसरी लड़कियों से भी बात करता था.

Tags: Crime News, Mumbai News, Tunisha Sharma suicide case, Tv actresses

[ad_2]

Source link