Home Entertainment Tunisha Sharma Murder Case: कौन है शीजान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड? चैट से खुला राज… सुसाइड वाले दिन भी हुई थी बात

Tunisha Sharma Murder Case: कौन है शीजान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड? चैट से खुला राज… सुसाइड वाले दिन भी हुई थी बात

0
Tunisha Sharma Murder Case: कौन है शीजान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड? चैट से खुला राज… सुसाइड वाले दिन भी हुई थी बात

[ad_1]

हाइलाइट्स

तुनिशा शर्मा केस में शीजान खान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है.
जिस लड़की के पूछताछ चल रही है वह लड़की सेट पर ही काम करती थी.
24 दिसंबर को तुनिशा की आत्महत्या के बाद शीजान ने सीक्रेट गर्लफ्रेंड से करीब 2 घंटे बात की.

मुंबई. तुनिशा शर्मा (Tunisha Sharma Death Case) केस में चल रही जांच में वालीव पुलिस की जांच में लगातार नया खुलासा हो रहा है. इस मामले में पुलिस ने शीजान खान (sheezan khan) की सीक्रेट गर्लफ्रेंड की पहचान कर ली है. वालीव पुलिस के एक सीनियर इंस्पेक्टर के मुताबिक तुनिशा की मौत के मामले में जिस लड़की से पूछताछ चल रही है वह लड़की ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ (ali baba dastaan e kabul) के सेट पर ही काम करती थी.

पुलिस अधिकारी ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि लड़की सेट पर क्या काम करती थी. हालांकि पुलिस अधिकारी ने इस दावे को भी खारिज किया है कि यही लड़की शीजान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड है. वालिव पुलिस के अनुसार 24 दिसंबर को तुनिशा के आत्महत्या कर लेने के बाद उसने अपनी सीक्रेट गर्लफ्रेंड से करीब 2 घंटे बात की है. पुलिस जल्द ही पूछताछ के बाद सीक्रेट गर्लफ्रेंड का बयान दर्ज करेगी.

पढ़ें- Tunisha Sharma Case: शीजान खान के सपोर्ट में आईं उर्फी जावेद, बोलीं- ‘हम किसी पर किसी से प्यार…’

बता दें कि पुलिस को तुनिशा शर्मा (Tunisha Sharma Mobile Phone) का फोन डैमेज अवस्था में सीरियल सेट से मिला है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस फोन को तुनिशा ने आत्महत्या करने से पहले खुद डैमेज किया था या किसी और ने इसे डैमेज किया है. इसके अलावा पुलिस के हाथ सीरियल के सेट से एक लव लेटर भी लगा है. पुलिस के मुताबिक तुनिशा ने यह लेटर शीजान के लिए कुछ दिनों पहले ही लिखा था.

300 पन्नों की वॉट्सऐएप चैट्स भी पुलिस के लगी हाथ
पुलिस ने यह भी बताया कि आत्महत्या से पहले तुनिशा और शीजान के बीच सेट पर बातचीत हुई थी, लेकिन क्या बातचीत हुई थी, इसका जवाब शीजान सही तरीके से नहीं दे रहा है. मालूम हो कि एक दिन पहले पुलिस को शीजान और उसकी सीक्रेट गर्लफ्रेंड की 250 से 300 पन्नों की वॉट्सऐप चैट्स मिली थी. इसी चैट्स के आधार पर पुलिस शीजान से फिर पूछताछ करेगी. शीजान जून 2022 से ही इस सीक्रेट गर्लफ्रेंड से बात कर रहा था.

Tags: Tunisha Sharma suicide case, TV Actor, Tv actresses

[ad_2]

Source link