Home National UP Top 10 News Today: काशी में G-20 सम्‍मेलन, योगी-गडकरी का प्रतापगढ़-देवरिया दौरा

UP Top 10 News Today: काशी में G-20 सम्‍मेलन, योगी-गडकरी का प्रतापगढ़-देवरिया दौरा

0
UP Top 10 News Today: काशी में G-20 सम्‍मेलन, योगी-गडकरी का प्रतापगढ़-देवरिया दौरा

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

UP Top 10 News Today: जी-20 देशों के विकास मंत्रियों की बैठक सोमवार को विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की अध्यक्षता में बड़ालालपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल सभागार होगी। बैठक में जी-20 के सभी सदस्यों के अलावा नौ अतिथि देशों और 10 अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों सहित लगभग 200 लोग भाग लेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन से बैठक की शुरुआत होगी। दो सत्रों में आयोजित बैठक में ‘सतत विकास लक्ष्य’ पर केन्द्रित विकास का रोडमैप तैयार किया जाएगा। पर्यावरण के मुद्दे पर वैश्विक रणनीति बनेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी सोमवार को प्रतापगढ़ और देवरिया जाएंगे। देवरिया में गडकरी पांच राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की सौगात देंगे। इन परियोजनाओं पर 600 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे। शिलान्यास समारोह शहर के चीनी मिल ग्राउण्ड में होगा। दोनों नेता यहां जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके पहले प्रतापगढ़ में सीएम और गडकरी फ्लाईओवर, फोरलेन सहित कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्री करीब दो घंटे तक प्रतापगढ़ के बेल्हा में रहेंगे।

[ad_2]

Source link