[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
UP Top 10 News Today: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए कि फैमिली आईडी के साथ अब शीघ्र ही परिवार कल्याण ई-पासबुक तैयार की जाए। इसमें परिवारों को दी जा रही योजनाओं का डाटा सम्मिलित किया जाए। सीएम ने यह निर्देश शुक्रवार को नियोजन विभाग की समीक्षा बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि हमें इन संभावनाओं को एक्सप्लोर करना होगा। विश्वविद्यालयों व तकनीकी संस्थाओं को इस महत्वपूर्ण कार्य से जोड़ा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के हर परिवार के कम से कम एक सदस्य को नौकरी, रोजगार या सेवायोजन से जोड़ने के लागू फैमिली आईडी कार्यक्रम के बारे में आमजन के बीच जागरूकता बढ़ाई जाए। अब तक 41440 फैमिली आईडी निर्गत की जा चुकी है।
आगरा के डा. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय में एमबीबीएस और बीएएमएस की कापियों में हेराफेरी करने के मामले में ईडी की अदालत ने शुक्रवार को अभियुक्त डेविड मारिओ, राहुल पराशर और देवेंद्र सिंह को तीन अगस्त तक हिरासत में रखने के आदेश दिए हैं। ईडी ने कहा है कि आरोपितों के पास से भारी मात्रा में दस्तावेज जब्त किए गए हैं। इसके अलावा छात्रों, अधिकारियों व कर्मचारियों सहित अन्य संबंधितों से भी पूछताछ की जानी है। प्रभावी जांच के लिए सभी आरोपितों को आगे की हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जानी जरूरी है। साथ ही साक्ष्यों की खोज के लिए आरोपियों से पूछताछ करने और उन स्थानों एवं ठिकानों की पहचान करने के लिए भी पूछताछ जरूरी है। लिहाजा रिमाण्ड बढ़ाए जाने की जरूरत है। आरोपितों के विभिन्न परिसरों से तलाशी के दौरान विभिन्न दस्तावेज एवं इलेक्ट्रानिक उपकरण सीज किए गए हैं। इन पर एमबीबीएस और बीएएमएस की कॉपियों में हेरफेर करने का आरोप है।
पढ़ें यूपी की टॉप-10 खबरें
[ad_2]
Source link