[ad_1]
UP Top 10 News Today: दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत आज अयोध्या जाएंगे। उन्होंने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। रजनीकांत ने मुख्यमंत्री के चरण स्पर्श किए। मुख्यमंत्री ने उन्हें पुस्तक और स्मृति चिन्ह भेंट किया। तीन दिन की यूपी यात्रा के सिलसिल में रजनीकांत शुक्रवार को लखनऊ आए थे। रजनीकांत मुख्यमंत्री को अपनी फिल्म जेलर दिखाना चाहते थे। लेकिन मुख्यमंत्री के व्यस्त कार्यक्रम के चलते यह संभव नहीं हो पाया।
उधर, बांदा की तिंदवारी विधानसभा से पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति ने शुक्रवार देर रात पीजीआई थाना क्षेत्र के कुम्हारमण्डी स्थित ससुराल पहुंच कर उपद्रव किया। कार से गेट में टक्कर मारते हुए पत्नी को कुचलने का प्रयास किया। विरोध पर उग्र होकर पत्नी को बुरी तरह से पीटा। बीच बचाव करने पर ससुराल वालों को भी नहीं बख्शा। पुलिस कर्मियों से भी उलझ गए। जिस पर पूर्व विधायक को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ शांतिभंग करने की धारा में कार्रवाई की गई है।
पढ़ें यूपी की टॉप-10 खबरें
1-गदर-2 के शो के दौरान कानपुर के साउथ एक्स मॉल में लगी आग, मची भगदड़
कानपुर के जूही स्थित साउथ एक्स मॉल के पीवीआर सिनेमा की रिक्लाइनर सीट में गदर-2 के इवनिंग शो के दौरान शार्ट-सर्किट से आग लग गई। आग की चपेट में ऑडी-3 की दो सीटें आ गईं। धुआं देख दर्शकों से खचाखच भरे हॉल में भगदड़ मच गई। लोग सीटों से छलांग लगाकर ऑडी से बाहर निकले। इसके बाद पीवीआर के कर्मचारियों ने फायर एक्सटिंग्विशर के जरिए आग पर काबू पाया। करीब आधे घंटे बाद शो फिर शुरू किया जा सका।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
2-यूपी में कद से मात खा रही महिलाएं, बस ड्राइविंग के 24 आवेदन खारिज
यूपी रोडवेज की बस ड्राइवर बनने आईं महिलाओं की कम हाइट उनकी बाधा बन गई। 16 महिलाओं को कद कम होने के कारण रिजेक्ट कर दिया गया। इस कारण रोडवेज और कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले महिला कॉमर्शियल ड्राइविंग का दूसरा ट्रेनिंग बैच शुरू नहीं हो पा रहा है। निमानुसार एक बैच में कम से कम 27 महिलाओं का होना अनिवार्य है। 18 अगस्त तक 46 आवेदन आए पर इसमें से 24 आवेदन किसी न किसी अनिवार्यता के पूरी न होने से खारिज हो गए।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
3-एआई को साइबर शातिरों ने बनाया नया हथियार, ऐसे हो रही हाईटेक ठगी
पुलिस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरों में एआई की मदद से संदिग्धों की पहचान की जा रही है। वहीं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को साइबर अपराधियों ने अपना नया हथियार बना लिया है। इसकी मदद से अब वे साइबर ठगी करने लगे हैं। हालांकि इस तरह का कोई मामला अभी यूपी में सामने नहीं आया है। साइबर थाने की पुलिस लोगों को जागरूक कर रही है ताकि इस तरह से होने वाली ठगी पर नियंत्रण लगाया जा सके।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
4-वाई-20 सम्मेलन: युवाओं के वैश्विक मुद्दों पर श्वेत पत्र तैयार
युवाओं के वैश्विक मुद्दों पर श्वेतपत्र रविवार को जारी होने के आसार हैं। जी-20 के तहत रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में चल रहे वाई-20 सम्मेलन में जुटे 29 देशों और 13 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के 125 से ज्यादा युवा प्रतिनिधियों ने पांच चयनित मुद्दों पर मंथन कर इसे अंतिम स्वरूप दिया। इससे पहले शनिवार को वाई-20 सम्मेलन के तीसरे दिन ‘शासन में सहभागिता के माध्यम से अमृत पीढ़ी को सशक्त बनाना’ विषय पर सत्र आयोजित हुआ।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
5-इरफान सोलंकी पर कसा शिकंजा, बंदूक के बाद रिवॉल्वर का लाइसेंस सस्पेंड
यूपी की महाराजगंज जेल में बंद सपा विधायक इरफान की रिवॉल्वर का लाइसेंस भी निलंबित कर दिया गया है। इससे पहले उनकी बंदूक का लाइसेंस निलंबित हो चुका है। अब दोनों लाइसेंस पर सुनवाई डीएम कोर्ट में 29 अगस्त को होगी। आगजनी समेत अन्य मामले में इरफान सोलंकी के खिलाफ एक दर्जन मामले दर्ज हैं। जाजमऊ पुलिस ने विधायक की बंदूक का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति पहले ही कर दी थी। उस पर डीएम कोर्ट में लगातार सुनवाई चल रही है। बंदूक को विधायक की पत्नी ने जाजमऊ थाने में जमा कर दिया था। जांच में इरफान के पास रिवॉल्वर का लाइसेंस होने की पुष्टि हुई।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
6-कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर कल अलीगढ़ जाएंगे अमित शाह और योगी
पूर्व राज्यपाल और मुख्यमंत्री रहे स्व. कल्याण सिंह की दूसरी पुण्यतिथि हिंदू गौरव दिवस के रूप में मनाई जाएगी। अलीगढ़ में 21 अगस्त को होने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में होने वाले इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह मौजूद रहेंगे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
7-घोसी उपचुनाव में भाजपा-सपा की सोशल इंजीनियरिंग दांव पर
घोसी के चुनावी रण में भाजपा और सपा की सोशल इंजीनियरिंग का इम्तहान है। दलित और मुस्लिम मतदाताओं की बहुलता वाली इस सीट के उपचुनाव पर सबकी निगाहें हैं। बसपा के चुनावी मैदान में न उतरने से भगवा खेमा उत्साहित है। परंपरागत वोट बैंक के साथ भाजपा की कोशिश मुस्लिमों के बीच मिशन पसमांदा को आगे बढ़ाने की भी है। ऐसे में बाहुबली मुख्तार अंसारी के प्रभाव वाले इलाके में सपा के सामने मुस्लिमों में सेंधमारी रोकने की भी चुनौती है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
8-नक्सलियों की मदद करने वाले सफेदपोश एटीएस के निशाने पर, ये है कोशिश
बलिया से गिरफ्तार पांच नक्सलियों में से तीन हार्डकोर नक्सलियों को कस्टडी रिमांड पर लेकर एटीएस की टीमें पूछताछ में जुटी हैं। एटीएस इन नक्सलियों के मददगार सफेदपोश चेहरों की शिनाख्त करने की कोशिश में हैं। जल्द ही ऐसे कुछ लोगों पर शिकंजा कस सकता है। एटीएस के एक अफसर ने बताया कि इलाकाई राजनीति में जातीय उन्माद के सहारे लाभ उठाने वाले लोग अक्सर नक्सलियों की मदद लेते हैं। अब ऐसे सभी चेहरों को चिह्नित किया जाएगा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
9-फौजियों को सस्ते प्लॉट के जाल में फंसाकर हड़पे एक करोड़, ऐसे किए डबल
सैन्यकर्मियों को सस्ते दाम में प्लाट दिलाने का झांसा देकर एबीसी डेवलपर्स के निदेशक अमित मौर्य ने एक करोड़ रुपये हड़प लिए। धोखाधड़ी को अंजाम देकर आरोपी दुबई जा पहुंचा। ठगी के रुपए बिटक्वाइन में निवेश कर दोगुना मुनाफा कमा कर वापस लौट आया। जिसे शनिवार को विभूतिखंड और साइबर क्राइम टीम ने बासमंडी से गिरफ्तार कर लिया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
10-Video: सीएम योगी से मिले सुपरस्टार रजनीकांत, पांव छूकर लिया आशीर्वाद
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। रजनीकांत ने मुख्यमंत्री के चरण स्पर्श किए। मुख्यमंत्री ने उन्हें पुस्तक व स्मृति चिन्ह भेंट किया। तीन दिन की यूपी यात्रा के सिलसिल में रजनीकांत शुक्रवार को लखनऊ आए थे। शनिवार शाम वह मुख्यमंत्री आवास गए और उनसे शिष्टाचार भेंट की। रजनीकांत मुख्यमंत्री को अपनी फिल्म जेलर दिखाना चाहते थे लेकिन मुख्यमंत्री के व्यस्त कार्यक्रम के चलते यह संभव नहीं हो पाया। सुपरस्टार रजनीकांत अपनी जेलर फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
यूपी की अन्य खबरें और पल-पल की अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के साथ।
[ad_2]
Source link