Home National UP Top News Today: किसान ने की आत्‍मदाह की कोशिश, बीजेपी विधायक का निधन

UP Top News Today: किसान ने की आत्‍मदाह की कोशिश, बीजेपी विधायक का निधन

0
UP Top News Today: किसान ने की आत्‍मदाह की कोशिश, बीजेपी विधायक का निधन

[ad_1]

UP Top News Today 05 December 2024: यूपी के मेरठ में शुक्रवार को एक किसान ने तहसील में आत्‍मदाह की कोशिश की। किसान को अपने सामने जलता देख एसडीएम ने बचाने की कोशिश की तो वह भी झुलस गए। मामला मेरठ के मवाना क्षेत्र का है। किसान, वन विभाग द्वारा जमीन जोतने से परेशान था। वह तहसील पहुंचा था। यहां उसने खुद पर तेल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। किसान को जलता देखकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ते हुए पहुंचे और उसे बचाने की कोशिश की।  उसने बचाया। किसान को बचाने में एसडीएम मवाना भी झुलस गए।

शाहजहांपुर जिले में ददरौल विधानसभा सीट से लगातार दो बार भाजपा के टिकट से विधायक मानवेंद्र सिंह का शुक्रवार सुबह दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह एक साल से लीवर से संबंधित बीमारी से ग्रसित थे। बीच में उनकी सेहत में सुधार भी हुआ था, लेकिन पिछले करीब दस दिन से अधिक तबीयत बिगड़ गई। बेटे अरविंद सिंह उन्हें दिल्ली ले गए, जांच में पता लगा कि मानवेन्द्र सिंह को निमोनिया की भी शिकायत हो गई।

पढ़ें यूपी की टॉप न्‍यूज

दावा-देरी में फंसे राजभर की मंत्री और 9 सीटों की मांग ज्यादा तो नहीं?

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी कैबिनेट के विस्तार की तमाम अटकलों और मंत्री बनने के दावेदारों के दावों को छह महीने से गलत साबित करते आ रहे हैं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर दावा कर दिया है कि खरमास के बाद (15 जनवरी) योगी कैबिनेट का विस्तार होगा और वो मंत्री बन जाएंगे। लोकसभा चुनाव तीन-चार महीने दूर हैं।

पूरी खबर यहां पढ़ें: दावा-देरी में फंसे राजभर की मंत्री और 9 सीटों की मांग ज्यादा तो नहीं?

किसान ने सबके सामने लगा ली आग, बचाने में एसडीएम भी झुलसे

यूपी के मेरठ के मवाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब वन विभाग द्वारा जमीन जोतने से परेशान एक किसान तहसील पहुंच गया। यहां उसने तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। किसान को जलता देखकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ हुए उसने बचाया। किसान को बचाने में एसडीएम मवाना भी झुलस गए। इसके बाद गंभीर हालत में किसान को मवाना सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं इस घटना के बाद राज्य मंत्री दिनेश खटीक भी मौके पर पहुंचे और पूरी जानकारी ली।

पूरी खबर यहां पढ़ें: किसान ने सबके सामने लगा ली आग, बचाने में एसडीएम भी झुलसे

शाहजहांपुर के ददरौल से भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह का निधन

बीजेपी विधायक मानवेंद्र का इलाज जारी था, लेकिन वह रिकवर नहीं हो पाए और शुक्रवार सुबह उनका निधन हो गया। दिल्ली से उनका शव शाहजहांपुर लाया जा रहा है।  सिटी मजिस्ट्रेट डा. वेद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि विधायक का पार्थिव शरीर शुक्रवार शाम शाहजहांपुर स्थित आवास लाया जाएगा। शनिवार सुबह पैतृक गांव ढकिया परवेजपुर शव ले जाया जाएगा, जहां पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पूरी खबर यहां पढ़ें: शाहजहांपुर के ददरौल से भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह का निधन

पुलिस ने बाराबंकी में ढूंढ निकाली गोरखपुर के माफिया कमलेश की प्रॉपर्टी

गोरखपुर के बाद अब भू माफिया कमलेश यादव की बाराबंकी में स्थित होटल सहित अन्य प्रापर्टी को जब्त कराने की तैयारी तेज हो गई है। एसएसपी ने इसको लेकर वहां के अफसरों को पत्र लिखा है। पुलिस की एक टीम भी इस हफ्ते बाराबंकी के लिए रवाना होने वाली है। पुलिस के सहयोग से प्रशासन ने कमलेश और दीनानाथ की अब तक गोरखपुर में 129 करोड़ से ज्यादा की सम्पत्ति जब्त की है। 

पूरी खबर यहां पढ़ें: पुलिस ने बाराबंकी में ढूंढ निकाली गोरखपुर के माफिया कमलेश की प्रॉपर्टी

घर आए तो भगवान कहा…मीरा मांझी के पूजा घर में अब पीएम मोदी का कप 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 30 दिसम्‍बर को अपने अयोध्या दौरे में लता मंगेशकर चौक के करीब स्थित एक मोहल्ले में उज्‍ज्‍वला योजना की 10 करोड़वीं लाभार्थी मीरा मांझी से उनके घर पर मुलाकात की थी। इस दौरान उन्‍होंने वहां चाय पी थी। पीएम मोदी ने तब मीरा की चाय की तारीफ करते हुए कहा था कि चाय बहुत अच्छी बनाई है। उन्होंने कहा, ”मैं चायवाला हूं, इसलिए पता है कि चाय कैसे बनती है।” बातचीत के दौरान मीरा मांझी के साथ खड़ी महिला ने कहा कि आप हमारे लिए भगवान हैं। अब मीरा मांझी ने अपने पूजा घर में पीएम मोदी का कप रख दि‍या है। मीरा इसे अपनी श्रद्धा से जोड़कर बताती हैं। 

घर आए तो भगवान कहा…मीरा मांझी के पूजा घर में अब पीएम मोदी का कप 

यूपी में देर रात 11 जिलों के कप्‍तान बदले, 18 आईपीएस इधर से उधर

योगी सरकार ने गुरुवार देर रात बलिया, बहराइच, रायबरेली, सिद्धार्थनगर, चित्रकूट और श्रावस्ती जिले के पुलिस अधीक्षकों समेत 18 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। स्थानांतरित अधिकारियों में दो पुलिस महानिरीक्षक चार पुलिस उपमहानिरीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं। वरिष्‍ठ आईपीएस अधिकारी जोगेंद्र कुमार को आईजी कानपुर रेंज बनाया गया है। 

यूपी में देर रात 11 जिलों के कप्‍तान बदले, 18 आईपीएस इधर से उधर

इन जिलों में सरकार रामलीला मैदानों की कराएगी बाउंड्री, भवन भी बनवाएगी

हरदोई जिले के सण्डीला स्थित रामलीला मैदान में भवन निर्माण और अन्य विकास कार्यों के लिए 55 लाख, कुशीनगर में रामजानकी मठ भूमि पर सार्वजनिक रामलीला मैदान की चहारदीवारी और भवन निर्माण के लिए 55 लाख, एटा के अलीगंज स्थित रामलीला मैदान की चहारदीवारी और सुन्दरीकरण कार्य के लिए 55 लाख, मैनपुरी की नगर पंचायत कुसमरा के रामलीला मैदान की चहारदीवारी, गेट के निर्माण के लिए 55 लाख रुपये की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।

यहां पढ़ें पूरी खबर: इन जिलों में सरकार रामलीला मैदानों की कराएगी बाउंड्री, भवन भी बनवाएगी

प्राण प्रतिष्ठा पर VHP का प्लान, पांच लाख मंदिरों को बनाएंगे राममय

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), वीएचपी और उसके सहयोगी संगठनों ने रामलला की प्रतिष्ठा से कम से कम 10 दिन पहले देश भर के पांच लाख मंदिरों तक पहुंचने की योजना बनाई है। देश भर में ‘अक्षत’ (पवित्र चावल) वितरण के साथ, विहिप स्वयंसेवक लोगों से 22 जनवरी को स्थानीय मंदिरों में इकट्ठा होने और अन्य कार्यक्रमों के बीच वैदिक अनुष्ठान और भजन-संकीर्तन आयोजित करने की अपील जारी कर रहे हैं।

यहां पढ़ें पूरी खबर: प्राण प्रतिष्ठा पर VHP का प्लान, पांच लाख मंदिरों को बनाएंगे राममय

यूपी की अन्‍य खबरें और अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए ‘लाइव हिन्‍दुस्‍तान’ के साथ।

[ad_2]

Source link