[ad_1]
UP Top News Today: पुलिस स्मृति दिवस पर लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि पुलिस, समाज की सजग प्रहरी और सुरक्षा कवच है। ‘पुलिस स्मृति दिवस’ के अवसर पर आज उन सभी पुलिस कार्मिकों को विनम्र श्रद्धांजलि, जो कर्तव्य पालन करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देकर अमर हो गए। सीएम योगी ने पुलिस विभाग की पीठ थपथपाई और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि यूपी में अब कोई संगठित गिरोह नहीं है। अपराधी या तो जेल भेज दिए गए हैं या फिर पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ कार्रवाईयों के दौरान मारे गए हैं।
सीएम योगी आज अयोध्या दौरे पर भी जाने वाले हैं। अयोध्या में वह दीपोत्सव और प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेंगे। सीएम अयोध्या में ही रात्रि विश्राम करेंगे।
पढ़ें यूपी की टॉप खबरें
मुख्तार ने जमीन खरीदने के लिए चेक दिया साले ने की कैश की वसूली
माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ धन शोधन अधिनियम के तहत चल रही जांच में उसकी दबंगई का एक और मामला सामने आया है। गाजीपुर में एक जमीन खरीदने के लिए चेक से भुगतान किया और बाद में मुख्तार के साले ने जाकर किसान से रुपये नकद वसूल लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया तो ईडी की निगाह पड़ी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Delhi Meerut RRTS: मेरठ साउथ तक रैपिड रेल चलाने की बारी, ये हैं स्टेशन
दिल्ली-मेरठ रैपिडएक्स ट्रेन के पहले चरण का शुक्रवार को गाजियाबाद के साहिबाबाद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुभारंभ कर दिया। इसके साथ ही दूसरे चरण के काम में और तेजी आ गई है। अगले चरण में रैडिप ट्रेन नमो भारत को दुहाई से मेरठ साउथ (परतापुर तिराहे) तक चलाने की योजना है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
यूपी के विधायकों के जन्म से लेकर अब तक की प्रॉपर्टी का हिसाब मांगा
यूपी में विधायक और उनके परिजनों की आय के बारे में राज्य सूचना आयोग ने सरकार को नोटिस जारी किया है। मामले में अपील के तहत 23 नवंबर को सुनवाई नियत की गई है। अलीगढ़ के आरटीआई एक्टिविस्ट ने 2022 में बने विधायकों की सम्पत्ति का ब्योरा मांगा था।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
ओबीसी इस आधार पर आरक्षण का लाभ न देने को हाईकोर्ट ने ठहराया गलत
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड को कांस्टेबल भर्ती 2015 के अभ्यर्थी को ओबीसी आरक्षण का लाभ देते हुए 30 दिन के भीतर नियुक्ति के संबंध में उचित आदेश करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि यदि अभ्यर्थी ने ऑनलाइन आवेदन में विज्ञापन की शर्तों के अनुरूप जाति प्रमाण पत्र का विवरण अंकित किया है और निर्धारित कटऑफ से अधिक अंक अर्जित किए हैं तो उसे ओबीसी आरक्षण के लाभ से वचिंत नहीं किया जा सकता।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
महिला सिपाही प्रियंका ज्वाइनिंग करते ही 48 घंटे में सस्पेंड,ये है कारण
सोशल मीडिया पर ट्रोल से परेशान होकर त्यागपत्र देने वाली महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा को 18 अक्तूबर को दोबारा नौकरी मिल गई थी। लिपिक ने तथ्य छिपाकर सेवा में वापसी का आदेश कराया था। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बाबू जितेंद्र को निलंबित कर दिया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मनोज बाजपेयी-जोया की ‘भइया जी’ के लिए NER ने भेजा क्रेन, कोच और इंजन
‘भइया जी’ को पूर्वोत्तर रेलवे ने एक साथ क्रेन, कोच और इंजन भेजा है। ‘भइया जी’ को ये तीनों चीजें मिल भी गई हैं। शुक्रवार से इसपर काम भी शुरू हो जाएगा। भइया जी कोई व्यक्ति नहीं बल्कि एक फिल्म का नाम है, जिसमें मशहूर अभिनेता मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। उनके साथ अभिनेत्री के रोल में जोया हुसैन हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अलीगढ़ से आगरा-मथुरा के लिए रूट बदले, इन रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट
अलीगढ़ में श्री अग्रवाल युवा संगठन की ओर से सुबह आठ बजे से रसलगंज चौराहा स्थित श्री अग्रसेन चौक पर हवन पूजन, महायज्ञ समारोह, अग्रज्योति पत्रिका का विमोचन आदि के आयोजन के उपरान्त समय लगभग दो बजे श्री अग्रसेन जयन्ती शोभायात्रा अग्रसेन चौक से प्रारम्भ होकर जीटी रोड, मालगोदाम, रेलवे रोड, मीरूमल चौक,पत्थर बाजार गोवर्धन मार्केट से मुडकर रेलवे रोड मीरूमल प्याऊ चौराहा से घूमकर, रेलवे रोड आर्यसमाज रोड होते हुये रामलीला भवन पर पहुंचकर समाप्त होगी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
शाइस्ता, जैनब, आयशा समेत 6 फरार आरोपियों के घर होगी कुर्की, एक और केस
उमेश पाल हत्याकांड में फरार पांच-पांच लाख रुपये के तीनों इनामी शूटर और अतीक और अशरफ की पत्नियों समेत छह के घर पर कुर्की करने की पुलिस को कोर्ट से अनुमति मिल गई है। धूमनंज पुलिस इनके खिलाफ अब धारा 83 के तहत कार्रवाई करेगी। इससे पूर्व इन सभी के घर पर पुलिस ने मुनादी की कार्रवाई की थी लेकिन नोटिस जारी होने के बाद भी आरोपियों ने सरेंडर नहीं किया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
MP में कांग्रेस की बेरुखी का अमेठी-रायबरेली में बदला चुकाएंगे अखिलेश?
लोक जागरण अभियान कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शुक्रवार को हरदोई पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के प्रति नाराज दिखे। कांग्रेस को लेकर अखिलेश के कड़े तेेवरों के मद्देनज़र अब यूपी के राजनीतिक गलियारों में यह सवाल उछलने लगा है कि क्या सपा रायबरेली-अमेठी में मध्य प्रदेश का बदला चुकाएगी?
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
यूपी की अन्य खबरें और पल-पल की अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए ‘लाइव हिंदुस्तान’ के साथ।
[ad_2]
Source link