[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
UPMSP Results 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के परिणाम अब से कुछ ही देर बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों www.upmsp.edu.in और www.upresults.nic.in पर घोषित किया जाएगा। यूपी बोर्ड के छात्रों की सुविधा के लिए यहां रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक दिया जा रहा है। यूपी बोर्ड 12वीं के छात्र अपना रिजल्ट घोषणा के बाद सीधे रोल नंबर से चेक कर सकेंगे।
यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने सोमवार शाम को सोशल मीडिया के जरिए सूचित किया था कि यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम, 25 अप्रैल 2023 को दोपहर बाद 1:30 बजे बोर्ड मुख्यालय में घोषित होगा। परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.upmsp.edu.in व www.upresults.nic.in पर देखा जा सकता है।
इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 16 फरवरी से 4 मार्च 2023 तक आयोजित कराई गई थीं। इस साल यूपी बोर्ड हाईस्कूल में 31,16,487 और इंटर में 27,69,258 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। पिछले वर्षों की तरह इस बार भी करीब 4 लाख छात्रों ने सख्ती के चलते परीक्षाएं छोड़ दी हैं। जबकि पिछले वर्ष की तुलना में करीब 6 लाख अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था।
[ad_2]
Source link