Home Sports US Open 2023: नोवाक जोकोविकच ने 24वां ग्रैंडस्लैम जीतकर रचा इतिहास, बनाए ये बड़े रिकॉर्ड्स

US Open 2023: नोवाक जोकोविकच ने 24वां ग्रैंडस्लैम जीतकर रचा इतिहास, बनाए ये बड़े रिकॉर्ड्स

0
US Open 2023: नोवाक जोकोविकच ने 24वां ग्रैंडस्लैम जीतकर रचा इतिहास, बनाए ये बड़े रिकॉर्ड्स

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने रविवार को यूएस ओपन के खिताबी मुकाबले में डेनिल मेदवेदेव को बुरी तरह रौंदते हुए रिकॉर्ड 24वें ग्रैंडस्लैम पर कब्जा जमाया। जोकोविच ने अब सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम जीतने के मामले में सेरेना विलियम्स (23) को पछाड़ ऑस्ट्रेलिया की पूर्व नंबर 1 स्टार खिलाड़ी मार्गरेट कोर्ट की बराबरी कर ली है। यह उनके करियर का चौथा यूएस ओपन का खिताब है। जोकोविच इससे पहले 2011, 2015 और 2018 में यूएस ओपन पुरुष सिंगल्स के चैंपियन रह चुके हैं।

एशियन गेम्स 2023 के लिए एथलेटिक्स टीम में जुड़ सकते हैं 15 और नाम, AFI अध्यक्ष ने कहा- भारतीय दल बड़ा और मजबूत होगा

नोवाक जोकोविच ने डेनिल मेदवेदेव से चुकता किया हिसाब

2021 में जब आखिरी बार जोकोविच यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचे थे तो मेदवेदेव ने उन्हें खिताबी जंग में हराकर ये टाइटल अपने नाम किया था। ऐसे में ये सर्बियाई खिलाड़ी आज बदला ने के मूड़ से मैदान पर उतरा था। जोकोविच ने आसानी से पहले सेट को 6-3 से अपने नाम किया। इसके बाद मेदवेदेव ने दूसरे सेट में वापसी करना चाही, मगर टाई ब्रेकर में जोकोविच ने बाजी मार ली और यह सेट भी उन्होंने 7-6(5) से अपने नाम किया। इसके बाद तीसरे सेट में मेदवेदेव जोकोविच के आस-पास भी नजर नहीं आए। सर्बिया के इस खिलाड़ी ने आखिरी सेट 6-3 से अपने नाम कर 24वां ग्रैंडस्लैम जीता।

किशोर जेना ने इंडियन ग्रां प्री 5 में जीता गोल्ड मेडल, पहले प्रयास में ही किया सर्वश्रेष्ठ थ्रो

अगले साल इतिहास रचने उतरेंगे जोकोविच

नोवाक जोकोविच 24 ग्रैंडस्लैम के साथ पुरुष सिंगल्स में तो सबसे ज्यादा टाइटल जीतने वाले खिलाड़ी है, मगर ओलऑवर उन्हें इतिहास रचने के लिए एक और ग्रैडस्लैम जीतना होगा। दरअसल, इस 24वें खिताब के साथ उन्होंने मार्गरेट कोर्ट की बराबरी की है, जिन्होंने महिला सिंगल्स में रिकॉर्ड इतने ही टाइटल जीते थे। ऐसे में अब जोकोविच अगले साल ऑस्ट्रेलिया ओपन में ही 25वां ग्रैंडस्लैम जीतकर यह रिकॉर्ड अपने नाम करना चाहेंगे।

[ad_2]

Source link