Home Sports VIDEO: नोवाक जोकोविच ने विंबलडन फाइनल में खोया आपा, चलते मैच में रैकेट तोड़ निकाला गुस्सा

VIDEO: नोवाक जोकोविच ने विंबलडन फाइनल में खोया आपा, चलते मैच में रैकेट तोड़ निकाला गुस्सा

0
VIDEO: नोवाक जोकोविच ने विंबलडन फाइनल में खोया आपा, चलते मैच में रैकेट तोड़ निकाला गुस्सा

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

विंबलडन 2023 के फाइनल में मिली हार को नोवाक जोकोविच बर्दाश नहीं कर पाए और उन्होंने चलते मैच में नेट्स पोस्ट में अपना रैकेट मारकर तोड़ दिया। इस खिताबी मुकाबले में 23 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता को फेवरेट माना जा रहा था, मगर 20 वर्षीय कार्लोस अल्कराज ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए 5 सेटों में सर्बियाई खिलाड़ी को 1-6, 7-6, 6-1, 3-6, 6-4 से धूल चटाई और बड़ा उलटफेर किया। अल्कराज का यह पहला विंबलडन खिताब है।

नोवाक जोकोविच की हार पर अश्विन का क्रिप्टिक ट्वीट वायरल, सचिन तेंदुलकर ने की तारीफ

नोवाक जोकोविच के रैकेट तोड़ने की घटना 5वें सेट की है, यह घटना चेयर अंपायर के ठीक सामने घटी और 7 बार के विंबलडन चैंपियन ने पहले ही अपनी निराशा स्पष्ट कर दी थी। जोकोविच अपनी सर्विस के समय को लेकर अंपायर फर्गस मर्फी से खुश नहीं दिखे। 5वां सेट हारने के बाद जोकोविच ने नेट पोस्ट में अपना रैकेट मारकर तार-तार कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Wimbledon 2023 Final : कार्लोस अलकराज ने रोमांचक फाइनल में नोवाक जोकोविच को हराया, विंबलडन 2023 का खिताब जीता

इस हार के बाद नोवाक जोकोविच की विंबलडन में चली आ रही 34 मैचों की विजयी स्ट्रीका का भी अंत हुआ। जोकोविज को अब अपने 24वें ग्रैंडस्लैम जीतने के लिए थोड़ा अंतजार करना होगा। अगर विंबडलन का खिताबी मुकाबला वह जीत जाते तो जोकोविज सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने के मामले में सेरेना विलियम्स को पछाड़ देते। बता दें, फिलहाल इन दोनों दिग्गजों के नाम 23-23 ग्रैंडस्लैम जीतने का रिकॉर्ड है।

[ad_2]

Source link