Home Entertainment VIDEO: सिक्योरिटी से घिरे विवेक अग्निहोत्री वॉक पर निकले, लोग बोले- हमारे टैक्स के पैसे से दिखावा

VIDEO: सिक्योरिटी से घिरे विवेक अग्निहोत्री वॉक पर निकले, लोग बोले- हमारे टैक्स के पैसे से दिखावा

0
VIDEO: सिक्योरिटी से घिरे विवेक अग्निहोत्री वॉक पर निकले, लोग बोले- हमारे टैक्स के पैसे से दिखावा

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने मॉर्निंग वॉक का एक वीडियो चर्चा में है। इसमें वह सिक्योरिटी टीम से घिरे दिख रहे हैं। बता दें कि फिल्म कश्मीर फाइल्स की रिलीज के बाद विवेक को धमिकायां मिलीं थीं। जिसके चलते उन्हें सुरक्षा दी गई थी। विवेक ने अब अपना वीडियो ट्वीट किया है कि वह अपने ही देश में किस तरह से बंधक हैं। इस वीडियो पर उन्हें तरह-तरह के कमेंट्स मिल रहे हैं। कुछ लोगों ने ट्रोलिंग भी की है। 

अपने देश में बंधक

द कश्मीर फाइल्स साल 2022 चर्चित फिल्म रही है। इसको लेकर काफी कॉन्ट्रोवर्सीज हुईं और विवेक अग्निहोत्री को धमिकयां भी मिलीं। इन सब के चलते विवेक को Y-category सिक्योरिटी दी गई थी। इसमें विवेक के साथ 4 से 5 कम कमांडोज चलते हैं जो उन्हें पास से घेरे रहते हैं। अब विवेक अग्निहोत्री ने वीडियो शेयर किया है। साथ में लिखा है, कश्मीर में हिंदुओं के नरसंहार को दिखाने की ये कीमत चुकानी पड़ती है। हिंदु मेजोरिटी वाले देश में यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है।  हा! उन्होंने हैशटैग दिया है, #ImprisonedInOwnCountry #Fatwa

लोग बोले दिखावा मत करो

वीडियो में विवेक वॉक कर रहे हैं उनके आसपास सिक्योरिटी चल रही है। वीडियो में कैप्शन लिखा है, भारत में फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन की यह कीमत है। एक फॉलोअर ने कमेंट किया है, इसमें पॉजिटिव साइड यह है कि ये सारे लोग आपके साथ ब्रिस्क वॉक करके हेल्दी हो रहे हैं। इस पर विवेक का जवाब है, इसे कहते हैं त्रासदी में भी हास्य ढूंढ़ना। एक और ने लिखा है, हमारे पैसे से सिक्योरिटी ले रहे हो अपनी फिल्म टैक्स फ्री करवाकर। एक और ने लिखा है, सच तो ये है के आप इसके मजे ले रहे हो, परेशानी होने का दिखावा मत कीजिए।  

[ad_2]

Source link