[ad_1]
WB Police Constable Recruitment 2024: जो उम्मीदवार लंबे समय से कांस्टेबल के पदों सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए अच्छा मौका है। पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड (WBPRB) ने कांस्टेबल के 10,255 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया कल यानी 7 मार्च से शुरू कर दी जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट prb.wb.gov.in पर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 5 अप्रैल है और आवेदन फॉर्म करेक्शन करने की शुरुआत 8 मार्च से कर सकते हैं और आखिरी तारीख 14 अप्रैल 2024 है।
– भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां करें क्लिक
जो उम्मीदवार कांस्टेबल के 10,255 पदों पर पर आवेदन करना चाहते हैं, वे यहां जानें आवेदन से जुड़ी पूरी प्रक्रिया के बारे में।
जानें- कौन कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
– जिन उम्मीदवारों ने पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं पास की हो, वे पुलिस कांस्टेबल के पदों पर आवेदन कर सकते हैं। इस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 30 साल होनी चाहिए।
– इसी के साथ उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
– उम्मीदवारों को बंगाली भाषा बोलने, पढ़ने और लिखना आनी चाहिए।
ये होगी आवेदन फीस
पश्चिम बंगाल के अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) कैटेगरी के उम्मीदवारों को छोड़कर सभी कैटेगरी उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 170 रुपय है। वहीं पश्चिम बंगाल के SC-ST कैटेगरी के उम्मीदवारों को 20 रुपये प्रोसेसिंग फीस का भुगतान करना होगा।
इन स्टेप्स के माध्यम से करें पुलिस कांस्टेबल के पदों के लिए रजिस्ट्रेशन
– सबसे पहले पश्चिम बंगाल पुलिस कांस्टेबल के पदों पर रजिस्ट्रेशन करे के लिए आधिकारिक वेबसाइट prb.wb.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा।
– फिर होम पर आपको “recruitment” का लिंक दिखाई देगा।
– जिसके बाद उम्मीवारों को “WB Police Constable Recruitment 2024” लिंक पर क्लिक करना होगा।
– अब आप यहां क्लिक करेंगे, तो यहां आपको खुद को रजिस्डर्ड करने के लिए मांगी गई जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी।
– जिसके बाद आपको लॉग इन और पासवर्ड मिलेगा। जिसके माध्यम से आप आवेदन फॉर्म तक पहुंच पाएंगे।
– अब आवेदन फॉर्म को मांगी गई जानकारी के साथ भरना शुरू कर दीजिए।
– जरूरी डॉक्यूमेंट्स, सिग्नेचर को सही साइज में अपलोड कीजिए।
– एक बार सभी दर्ज की गई जानकारी को अच्छे से चेक कर लें, उसके बाद आवेदन फीस का भुगतान करें।
– अब आवेदन फॉर्म को सबमिट कर लीजिए।
– आप चाहें तो आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट ले सकते हैं।
[ad_2]
Source link