[ad_1]
हाइलाइट्स
बीमार होने पर डॉक्टर सबसे पहले जीभ देखते हैं
जीभ में सफेद धब्बे दिखने का मतलब यीस्ट इंफेक्शन हो सकता है.
World Health Day 2023: बीमार होने पर आप जब भी डॉक्टर के पास जाते होंगे तो डॉक्टर अक्सर सबसे पहले आपको आपकी जीभ दिखाने को बोलते हैं. क्या आपने कभी सोचा कि डॉक्टर ऐसा क्यों करते. इसके पीछे क्या कारण हो सकता है. दरअसल, डॉक्टर जीभ में बदलाव से कई बड़ी बीमारियों का अंदाजा लगा लेते हैं. जीभ के कलर और इसके रंगत के आधार पर डॉक्टर आगे की दवाई शुरू करते हैं. आइए आज हम आपको बताते हैं कि जीभ की रंगत के आधार पर किन-किन बीमारियों का पता लगाया जा सकता है.
1.हेयरलाइन जैसी चीज: मिरर डॉट को डॉट यूके में छपी एक खबर के मुताबिक कभी-कभी जीभ पर ऐसा लगता है कि बाल या फर जैसी चीज चिपक गई है. यह देखने में सफेद, काला या ब्राउन हो सकता है. अगर आपके साथ भी ऐसा है तो यह अच्छी चीज नहीं है. जब आप डॉक्टर के पास जाएंगे तो डॉक्टर आपकी जीभ के इस कलर को देखकर आपकी बीमारी के बारे में बताएंगे. ऐसा तब होता है जब प्रोटीन जीभ पर मौजूद कुदरती गांठों को धारीदार हेयरलाइन में बदल देता है. इसमें बैक्टीरिया फंस सकते हैं जो सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं
2.जीभ में जलन: अगर आपके जीभ में भी जलन हो रही है तो यह आपकी सेहत के लिए अच्छी चीज नहीं है. आमतौर पर यह एसिडिटी के कारण हो सकती है लेकिन कभी-कभी तंत्रिका संबंधी गड़बड़ियों के कारण जीभ में जलन होने लगती है. इसलिए ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.
इसे भी पढ़ें: World Health Day 2023: गर्मियों में भूलकर भी न खाएं 5 तरह के फूड्स, बिगड़ सकती है तबीयत, सेहत के लिए बेहद हानिकारक
3.जीभ पर सफेद धब्बे: अगर आपकी जीभ पर सफेद धब्बे या कोटिंग जैसी बनावट दिखे तो यह यीष्ट इंफेक्शन (Yeast infection) हो सकता है. ऐसा बच्चों और बुजुर्गों में ज्यादा देखा जाता है. इसके अलावा जीभ पर सफेद कोटिंग ल्यूकोप्लाकिया के कारण भी हो सकता है. जो लोग तंबाकू का सेवन करते हैं उन लोगों में यह लक्षण अधिक पाया जाता है.
4.जीभ में कालापन: कई बार देखा जाता है कि कुछ लोगों की जीभ का रंग काला पड़ने लगता है. ऐसा तभी होता है जब आपने एंटासिड टैबलेट लिया हो. एंटासिड में बिस्मथ रहता है जो थूक के साथ जीभ की उपरी परत में फंस जाता है. आमतौर पर यह कोई गंभीर या चिंताजनक स्थिति नहीं है और मुंह की सफाई रखने से अक्सर ठीक हो जाती है. हालांकि डायबिटीज के कुछ रोगियों में जीभ का रंग काला हो जाने की समस्या हो सकती है. यदि आपने एंटासिड नहीं लिया है उसके बावजूद आपकी जीभ काली दिखती तो तो आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में जरूर खाएं ये 5 फल, शरीर रहेगा ठंडा-ठंडा कूल-कूल, कई रोग भी होंगे दूर
5.जीभ का रंग लाल होना: जब जीभ का रंग गुलाबी से हटकर सुर्ख लाल हो जाए तो यह चिंता की विषय है. यह कावासाकी (Kawasaki ) बीमारी हो सकती है. इसके अलावा विटामिन की कमी के कारण भी ऐसा हो सकता है. बच्चों में होने वाले कावासाकी रोग में भी जीभ लाल रंग की हो जाती है. इसके अलावा स्कार्लेट फीवर की स्थिति में जीभ का रंग सुर्ख लाल हो सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Health, Health News, Life style
FIRST PUBLISHED : April 07, 2023, 18:34 IST
[ad_2]
Source link