Home Life Style World Oral Health Day: दांत और मसूड़ों को हेल्दी रखने के लिए यूं मेंटेन करें ओरल हाईजीन, नहीं होगी दिक्कत

World Oral Health Day: दांत और मसूड़ों को हेल्दी रखने के लिए यूं मेंटेन करें ओरल हाईजीन, नहीं होगी दिक्कत

0
World Oral Health Day: दांत और मसूड़ों को हेल्दी रखने के लिए यूं मेंटेन करें ओरल हाईजीन, नहीं होगी दिक्कत

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

अगर दांत साफ हैं तो मसूड़े हेल्दी रहते हैं और आपके चेहरे की सुंदरता कई गुना बढ़ जाती है। कुछ लोगों को दांत और मसूड़ों से जुड़ी कई समस्याएं होती हैं लेकिन फिर भी वह इसे नजरअंदाज कर देते हैं। यही वजह है कि हर साल 20 मार्च को ‘वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे’ मनाया जाता है। इस दिन को सेलिब्रेट करने का मकसद लोगों को ओरल हाइजीन और ओरल हेल्थ के महत्व को समझाना है। साथ ही इससे जुड़ी समस्याओं के प्रति लोगों को जागरुक करना है। यहां बता रहे हैं कि कैसे आप दांत और मसूड़ों को हेल्दी रखने के लिए ओरल हाईजीन मेंटेन कर सकते हैं।

ओरल हाईजीन कैसे करें मेंटेन (How To Maintain oral Hygiene)

– दातों को हेल्दी रखने के लिए दिन में दो बार ब्रश जरूर करें। अगर दांत हेल्दी नहीं होंगे तो आपके मसूड़े भी सूजे रहेंगे और खून निकलता रहेगा।

-दिनभर में कुछ भी खाने के बाद मुंह में पानी का कुल्ला करें। ऐसा करने पर दांत में फंसा खाना बाहर आ जाता है। 

– अगर आप अपने दांतों और मसूड़ों के हेल्ख को बनाए रखना चाहते हैं तो हर छह महीने में दांतों की जांच करवाना जरूरी हो जाता है। 

-दांतों की सड़न का इलाज तुरंत करवाएं, न किया जाए तो मुंह से जुड़ी और भी कई समस्याएं हो सकती हैं।

– समय समय पर डेंटल चेकअप कराने पर दांतों पर प्लाक और गंदगी नहीं चिपकती है। इससे दांत भी जल्दी खराब नहीं होते हैं। 

– कैविटीज से बचने के लिए आपको नियमित डेंटल चेकअप किसी अच्छे डेंटिस्ट से ही कराना चाहिए।

– अच्छी कंपनी का टूथपेस्ट और टूथ ब्रश इस्तेमाल करें। 

– ब्रिसल्स सख्त होने से मसूड़े छिल जाते हैं और फिर इनमें दर्द और सूजन आ जाती हैं। इसी के साथ ब्रश करते ही खून आने लगता है।

– अपने दांतों को फ्लॉस करना न भूलें। बच्चों को ज्यादा चॉकलेट, चिप्स और मीठी चीजें खाने को न दें।

  

यह भी पढ़ें: Healthy Teeth and Gums: हेल्दी दांत और मसूड़ों के लिए रोजाना के खाने में शामिल करें ये चीजें, तुरंत दिखेगा फायदा

[ad_2]

Source link