[ad_1]
वीडियो में वह कहते हैं, ‘भारत ही क्यों? इस पर मैं कहूंगा भारत क्यों नहीं?’ उन्होंने कहा, ‘शायद भारत इकलौता ऐसा देश रहा है जहां सफर करते हुए मुझे घर जैसा महूसस हुआ। आप सफर करते हुए बिल्कुल अपने जैसे लोगों को देखते हैं। खाना बिल्कुल वैसा ही है जैसा हम खाते हैं, हमारी भाषा भी एक जैसी है, संस्कृति भी समान है।’ अबरार कहते हैं, ‘करीब 75, 76 साल हो गए और हम अभी भी पड़ोसियों की तरह साथ-साथ रहने का रास्ता नहीं ढूंढ़ पाए हैं।’
वीडियो बनाने का क्या मकसद?
अपनी 30 दिनों की यात्रा में अबरार ने कई अच्छे अनुभवों को रिकॉर्ड किया। इस दौरान भारतीयों ने उन्हें घर का बना हुआ खाना खिलाया और तोहफे में पेंटिंग दी। हसन को उम्मीद है कि उनका वीडियो भारत और पाकिस्तान के नागरिकों की एक-दूसरे को बेहतर ढंग से समझने में मदद करेगा। उन्होंने कहा, ‘जब पाकिस्तान में लोग यह देखेंगे तो उन्हें पता चलेगा कि दोनों तरफ अच्छे लोग हैं।’
भारत और पाकिस्तान के संबंध
भारत और पाकिस्तान कभी एक ही मिट्टी का हिस्सा हुआ करते थे लेकिन 1947 में विभाजन के बाद भारत का एक हिस्सा अलग हो गया और पाकिस्तान अस्तित्व में आया। दोनों देशों के संबंध कभी अच्छे नहीं रहे। चाहें सीमा पार आतंकवाद हो या देश में हुए कई आतंकी हमले, पाकिस्तान भारत के खिलाफ साजिश रचता रहा है। भारत ने न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान को बेनकाब किया है बल्कि पाक सरकार को कई कुख्यात आतंकवादियों के खिलाफ पुख्ता सबूत भी मुहैया कराए हैं। लेकिन भारत पर हमले की साजिश रचने वाले आज भी पाकिस्तान में आजाद घूम रहे हैं जो दोनों देशों के बीच कड़वाहट का प्रमुख कारण है।
[ad_2]
Source link