[ad_1]
हाइलाइट्स
कच्चे आम-पुदीना की चटनी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है.
गर्मी में लू से बचाव में मदद करती है कच्चे आम-पुदीना की चटनी.
कच्चे आम-पुदीना की चटनी रेसिपी (Raw Mango Pudina Chutney Recipe): गर्मी के मौसम में आम खाने का अलग ही मज़ा होता है. कच्चे आम भी गर्मी के मौसम में चटनी में काफी इस्तेमाल किए जाते हैं. कच्चे आम और पुदीना से बनी चटनी का स्वाद तो लाजवाब होता है. इतना ही नहीं शरीर के लिए भी कच्चे आम-पुदीना की चटनी बेहद गुणकारी होती है. कच्चे आम-पुदीना से बनी चटनी शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होती है और इसका सेवन शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है. इसके साथ ही कच्चे आम-पुदीना की चटनी खाने से गर्मी में लू लगने का खतरा भी कम हो जाता है.
कच्चे आम-पुदीना की चटनी मिनटों में तैयार हो जाती है और इसे बनाना काफी आसान है. लंच या डिनर में कच्चे आम-पुदीना की चटनी को बनाकर खाया जा सकता है. ब्रेकफास्ट में या स्नैक्स के साथ भी कच्चे आम-पुदीना की चटनी को सर्व किया जा सकता है. आइए जानते हैं कच्चे आम-पुदीना की चटनी बनाने का आसान तरीका.
इसे भी पढ़ें: केसर पिस्ता लस्सी शरीर में घोल देगी ठंडक, हर कोई करेगा तारीफ, आसानी से कर सकते हैं तैयार
कच्चे आम-पुदीना की चटनी बनाने के लिए सामग्री
पुदीना – 2 कप
कच्चा आम (कैरी) – 1
हरी मिर्च कटी – 3-4
सौफ – 2 टी स्पून
जीरा – 1 टी स्पून
काला नमक – स्वादानुसार
सादा नमक – स्वादानुसार
इसे भी पढ़ें: गुजरात का फेमस घुघरा सैंडिवच करें ट्राई, एक बार खाएंगे तो बार-बार मांगेगे, आसान है रेसिपी
कच्चे आम-पुदीना की चटनी बनाने की विधि
स्वाद से भरपूर कच्चे आम और पुदीना की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले पुदीना को साफ करें और उसकी मोटी डंडियां हटाकर पत्तों को पानी में डालकर धो लें. इसके बाद पत्तों को निकालकर अलग रख दें जिससे उनका अतिरिक्त पानी निकल जाए. अब कच्चे आम (कैरी) को छीलें और उसे बीच से काटकर गुठली अलग करें और छोटे-छोटे टुकड़े काट लें. अब मिक्सर जार में पुदीना पत्ते, कच्चे आम के टुकड़े डालें और एक-दो चम्मच पानी डालकर ग्राइंड करें.
दो-तीन बार ग्राइंड करने के बाद जार का ढक्कन खोलें और उसमें सौंफ, जीरा, हरी मिर्च डाल दें. इसके बाद जार में आधा कप पानी डालें और चटनी पीसते हुए स्मूद पेस्ट बना लें. आप चाहें तो चटनी को दरदरी भी पीस सकते हैं. चटनी तैयार होने के बाद उसे एक बाउल में निकाल लें. खाने के लिए टेस्टी कच्चे आम-पुदीना की चटनी बनकर तैयार है. इसे लंच या डिनर में सर्व कर सकते हैं.
.
Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : May 20, 2023, 13:46 IST
[ad_2]
Source link