Home National ‘नफरत को मिटाया मोहब्बत जीती’, राहुल गांधी बोले- कैबिनेट की पहली बैठक में पांचों वादे होंगे पूरे

‘नफरत को मिटाया मोहब्बत जीती’, राहुल गांधी बोले- कैबिनेट की पहली बैठक में पांचों वादे होंगे पूरे

0
‘नफरत को मिटाया मोहब्बत जीती’, राहुल गांधी बोले- कैबिनेट की पहली बैठक में पांचों वादे होंगे पूरे

[ad_1]

बेंगलुरु. कर्नाटक में नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक की जनता को मैं दिल से अपनी ओर से कांग्रेसी पार्टी की ओर से धन्यवाद देता हूं. आपने पूरी तरह कांग्रेस पार्टी को समर्थन दिया. पिछले 5 सालों में आपने कौन सी मुश्किलें सहीं, वह आप और हम जानते हैं. मीडिया में बहुत कम लिखा गया. राहुल गांधी ने कहा कि इस जीत का सिर्फ एक कारण है कि कांग्रेस पार्टी कर्नाटक के गरीबों के साथ पिछड़ों के साथ दलितों के साथ खड़ी हुई है. हमारे पास सच्चाई थी और गरीब लोग थे. बीजेपी के पास धन-दौलत, पॉवर, पुलिस सब कुछ था और उनकी सारी की सारी ताकत को कर्नाटक की जनता ने हरा दिया.

राहुल गांधी ने कहा कि उनकी नफरत को कर्नाटक की जनता ने हरा दिया और जैसे हमने भारत जोड़ो यात्रा में कहा था कि नफरत को मिटाया मोहब्बत जीती. नफरत के बाजार में कर्नाटक में लाखों मोहब्बत की दुकान खोली है.

.

FIRST PUBLISHED : May 20, 2023, 13:49 IST

[ad_2]

Source link