[ad_1]
हाइलाइट्स
सूर्य की महादशा कई लोगों के लिए लाभकारी होती है.
सूर्य देव की कृपा से लोगों को खूब सफलता मिलती है.
Surya Mahadasha Upay: वैदिक ज्योतिष में बताया गया है, कि सभी ग्रह अपनी महादशा और अंतर्दशाओं के दौरान व्यक्ति के जीवन पर अच्छा और बुरा प्रभाव डालते हैं. यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में कोई ग्रह शुभ स्थिति में है, तो उस ग्रह की महादशा में व्यक्ति को शुभ फल प्राप्त होते हैं. इसी क्रम में बात करने जा रहे हैं, सूर्य ग्रह की. सूर्य ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राजा कहा जाता है. यह आत्मविश्वास, सफलता, सम्मान और सेहत प्रदान करने वाले ग्रह हैं. ज्योतिष के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य शुभ होते हैं, तो उस व्यक्ति को राजनीति या प्रशासनिक कार्यों में ऊंचा पद प्राप्त होता है. भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु विशेषज्ञ पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा बता रहे हैं क्या होती है सूर्य की महादशा और कितने सालों तक यह व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है.
6 साल तक चलती है सूर्य की महादशा
ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार सूर्य की महादशा किसी व्यक्ति की कुंडली में 6 साल तक की होती है. यदि सूर्य उच्च के हों तो जातक को राजनीति और प्रशासन में ऊंचे पद प्राप्त होते हैं. समाज में उस व्यक्ति को मान सम्मान मिलता है. ऐसे व्यक्ति नेतृत्व क्षमता से भरे हुए होते हैं. इसके अलावा सूर्य देव की कृपा से ऐसे व्यक्ति को जीवन में एक के बाद एक अनेक सफलताएं मिलती जाती हैं और ऐसे व्यक्ति तेजी से तरक्की पैसा और सम्मान प्राप्त करते हैं.
यह भी पढ़ें – भूलकर भी इन 3 दिन ना काटें नाखून, मां लक्ष्मी के रूठने से घर में पसर सकती है कंगाली, इन 4 बातों का रखें ध्यान
सूर्य महादशा का प्रभाव
ज्योतिष शास्त्र मानता है कि यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य ग्रह उच्च के हों, तो ऐसे व्यक्ति को अपने जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है. ऐसे लोगों को मनवांछित फल मिलते हैं और हर तरफ से सफलता प्राप्त होती है. ऐसे लोगों को अपने पिता से ढेर सारा लाभ मिलता है. प्रशासनिक कार्यों में उच्च पद प्राप्त होते हैं.
यह भी पढ़ें – Tulsi ke Upay: तुलसी में लगी मंजरी से करें सरल उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, नहीं रुकेगा कोई काम
सूर्य का अशुभ स्थिति में होना
इसके अलावा यदि किसी कुंडली में सूर्य देव अशुभ स्थिति में हो, तो उस दौरान वह व्यक्ति को अहंकारी और क्रोधी बना देते हैं. ऐसे व्यक्ति के अपने पिता के साथ संबंध खराब होते हैं. आंखों और दिलों से जुड़ी बीमारियां परेशान कर सकती हैं. ऐसे लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की भी शिकायत रह सकती है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Astrology, Dharma Aastha, Predictions, Religion
FIRST PUBLISHED : April 14, 2023, 02:25 IST
[ad_2]
Source link