Home Life Style खाना खाने के बाद भूलकर भी न धोएं थाली में हाथ, घर में आती है दरिद्रता, धन-दौलत का हो सकता है नाश

खाना खाने के बाद भूलकर भी न धोएं थाली में हाथ, घर में आती है दरिद्रता, धन-दौलत का हो सकता है नाश

0
खाना खाने के बाद भूलकर भी न धोएं थाली में हाथ, घर में आती है दरिद्रता, धन-दौलत का हो सकता है नाश

[ad_1]

हाइलाइट्स

खाना खाने के बाद उसी थाली में हाथ धोने से अन्न देवता का अपमान होता है.
ऐसा करने से मां अन्नपूर्णा नाराज हो जाती हैं और घर में दरिद्रता आती है.

Vastu Tips For Eating Food: खाना खाने के बाद बहुत से लोग उसी थाली में हाथ धो देते हैं, पर ऐसा करना गलत है. क्योंकि सनातन परंपरा में अन्न को देवता माना गया है. इसलिए खाना खाने के बाद थाली में हाथ धुलने से बचे हुए खाने का अपमान  होता है. ऐसा करने से मां अन्नपूर्णा नाराज हो जाती हैं. इससे घर में दरिद्रता आती है और धन-दौलत में कमी आ सकती है. इसके पीछे और क्या कारण हैं, आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित ऋषि कांत मिश्र से.

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, ऐसी मान्यता है कि भोजन की थाली में हाथ धोने से मां लक्ष्मी और अन्नपूर्णा नाराज होती हैं. इसलिए हमें खाने के हर एक दाने का सम्मान करना करना चाहिए. थाली में खाना नहीं छोड़ना चाहिए. भोजन का एक दाना भी व्यर्थ होने से गलत प्रभाव पड़ता है. इतना ही नहीं, कई पुराणों में भी अन्न का अपमान करना पाप माना गया है।

जितना खाना हो उतना ही लें

ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, कई बार हम खाने की क्षमता से अधिक भोजन थाली में रखवा लेते हैं. ऐसा करना गलत होता है. क्योंकि खाना बचने से अन्य देवता का अपमान होता है. जो अन्न की अहमियत नहीं समझता वो पाप का भागी बनता है. इसलिए थाली में खाना उतना ही लेना चाहिए जितना खा सके.

ये भी पढ़ें: कब है विकट संकष्टी चतुर्थी? सुबह से ही लग रही भद्रा, जान लें पूजा मुहूर्त और चंद्र अर्घ्य समय

लकड़ी के पटरे पर रखें खाने की थाली 

मान्यता है कि थाली को हमेशा लकड़ी के पटरे पर रखकर भोजन करना चाहिए. हमें उन सभी नियमों को ध्यान में रखना चाहिए, जिससे अन्न का सम्मान होता रहे. यदि लकड़ी का पटरा न हो तो आप चटाई आदि का प्रयोग कर सकते हैं. इसके साथ ही भोजन की थाली को कभी एक हाथ से नहीं पकड़ना चाहिए. ऐसा करने से खाना प्रेत योनि में चला जाता है। शास्त्रों में भोजन से पहले भगवान का ध्यान लगाना उत्तम बताया गया है. ऐसा कहा जाता है कि खाना खाते समय क्रोध, बातचीत नहीं करनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: हवन के दौरान क्यों कहा जाता है स्वाहा, अग्निदेव का क्या है संबंध, पंडित जी से जाने कारण

थाली में एकसाथ 3 रोटी रखना अपशकुन

ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, भोजन की थाली लगाते समय अपशकुन न हो इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए. कहा, जब भी खाने की थाली परोसें तो ध्यान रखें कि उसमें तीन रोटियां न हों. ये सनातन परंपरा के लिए अपशकुन होता है. वहीं, ऐसा भी माना जाता है कि  3 रोटी वाली थाली मृतक को समर्पित होती है. जिस व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है उसके नाम की थाली में 3 रोटियां रखी जाती है.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Lifestyle, Vastu tips

[ad_2]

Source link