Home Life Style न गोवा जाना पड़ेगा, ना दार्जीलिंग…बिहार का ये वॉटरफॉल है किसी जन्नत से कम नहीं, खूबसूरती जीत लेगी दिल

न गोवा जाना पड़ेगा, ना दार्जीलिंग…बिहार का ये वॉटरफॉल है किसी जन्नत से कम नहीं, खूबसूरती जीत लेगी दिल

0
न गोवा जाना पड़ेगा, ना दार्जीलिंग…बिहार का ये वॉटरफॉल है किसी जन्नत से कम नहीं, खूबसूरती जीत लेगी दिल

[ad_1]

Last Updated:

गर्मियों में जब बहुत गर्मी पड़ती है, तो लोग ठंडी जगहों की तलाश करने लगते हैं. ठंडक मिल जाए तो उन्हें बहुत सुकून मिलता है, जैसे कोई स्वर्ग मिल गया हो. इसके लिए लोग दूर-दूर तक चले जाते हैं — कभी हिल स्टेशन तो कभी जंगलों में. लेकिन ऐसी ठंडी और सुंदर जगह बिहार में भी देखी जा सकती है, जहां ठंडक के साथ-साथ प्रकृति की खूबसूरती भी मिलती है.

Tourism, tourism in Bihar, tourist places, Eco cottage, vacations places in Bihar, बिहार में घूमने की जगह, छुट्टियों में कहां घूमें, बिहार की सबसे अच्छी जगह कौन सी है, local 18, Bihar

बिहार में ऐसे तो घूमने के लिए कई सारी जगह हैं. लेकिन जमुई जिला अपने प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है. इस जिले में कई ऐसी जगह है, जहां आप अपने पूरे परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं. प्राकृतिक सुंदरता के बीच आप यहां बिल्कुल किसी हिल स्टेशन जैसा मजा उठा सकते हैं.

Tourism, tourism in Bihar, tourist places, Eco cottage, vacations places in Bihar, बिहार में घूमने की जगह, छुट्टियों में कहां घूमें, बिहार की सबसे अच्छी जगह कौन सी है, local 18, Bihar

जमुई जिले के खैरा प्रखंड क्षेत्र का एक वॉटरफॉल अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है. गिद्धेश्वर वन्य क्षेत्र में बना यह झरना प्राकृतिक रूप से बना है और यह सालों भर ताजा और ठंडे पानी से भरा रहता है. यह झरना इतना खूबसूरत है कि इसके नजारे देखकर आप दंग रह जाएंगे.

Tourism, tourism in Bihar, tourist places, Eco cottage, vacations places in Bihar, बिहार में घूमने की जगह, छुट्टियों में कहां घूमें, बिहार की सबसे अच्छी जगह कौन सी है, local 18, Bihar

इस झरने में पहाड़ों से गिरता पानी और नीचे ठंडे पानी का झील किसी को भी इस तपती गर्मी के मौसम में भी सर्दियों जैसी ठंडक का एहसास दिलाता है. यह झरना जमुई जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर है और खैरा प्रखंड मुख्यालय से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.

Tourism, tourism in Bihar, tourist places, Eco cottage, vacations places in Bihar, बिहार में घूमने की जगह, छुट्टियों में कहां घूमें, बिहार की सबसे अच्छी जगह कौन सी है, local 18, Bihar

इस झरने की सबसे खास बात यह है कि यह पूरे साल बहता रहता है. इतना ही नहीं इस झरने तक पहुंचाने के लिए आपको पथरीली रास्तों और जंगल के बीच से गुजरना पड़ेगा. जिस कारण आपको ट्रैकिंग, हाइकिंग, जंगल सफारी के साथ-साथ प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव करने का मजा मिलेगा.

Tourism, tourism in Bihar, tourist places, Eco cottage, vacations places in Bihar, बिहार में घूमने की जगह, छुट्टियों में कहां घूमें, बिहार की सबसे अच्छी जगह कौन सी है, local 18, Bihar

अगर आप यह झरना घूमने जाना चाहते हैं तो जमुई पहुंचने के बाद खैरा प्रखंड क्षेत्र के टिटहिया गांव से आप यहां जा सकते हैं. इस गांव से एक जंगली सड़क गई है, जिससे होकर यहां पहुंचा जा सकता है. यह झरना अपनी खूबसूरती के लिए लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है.

homelifestyle

बिहार का ये वॉटरफॉल है किसी जन्नत से कम नहीं, खूबसूरती जीत लेगी दिल

[ad_2]

Source link