[ad_1]
Last Updated:
Benefits of Physical Relations: फिजिकल रिलेशन से दिल की सेहत सुधरती है और हार्ट अटैक का खतरा कम होता है. अमेरिकन जर्नल ऑफ कार्डियोलॉजी के अनुसार सप्ताह में दो बार संबंध बनाने से दिल की बीमारियों का खतरा 45% कम …और पढ़ें
संबंध बनाने से बीपी कंट्रोल हो सकता है.
हाइलाइट्स
- रोज संबंध बनाने से दिल की बीमारियों का खतरा कम हो सकता है.
- यौन संबंध से हाई बीपी कम होता है और रक्त संचार बेहतर होता है.
- रोजाना यौन संबंध मानसिक तनाव और डिप्रेशन को कम कर सकते हैं.
Physical Relations Keep Heart Healthy: अक्सर माना जाता है कि पार्टनर के साथ नियमित रूप से संबंध बनाने से शारीरिक और मानसिक शांति मिलती है. फिजिकल होने से आपके रिश्ते में भी नई जान आ जाती है. उम्र बढ़ने के साथ लोग अक्सर फिजिकल इंटीमेसी को दरकिनार कर देते हैं और कई महीनों तक पार्टनर से संबंध नहीं बनाते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो यह बड़ी गलती हो सकती है. एक हालिया स्टडी में खुलासा हुआ है कि पार्टनर के साथ संबंध बनाने से दिल की सेहत सुधर सकती है और हार्ट अटैक का खतरा कम हो सकता है.
अमेरिकन जर्नल ऑफ कार्डियोलॉजी की एक स्टडी के अनुसार जो पुरुष सप्ताह में दो बार यौन संबंध बनाते हैं, उन्हें दिल की बीमारियों का खतरा 45% कम हो सकता है. महिलाओं की बात करें, तो संबंध बनाने से उन्हें यौन संतुष्टि के साथ हाई बीपी को कम करने और ब्लड वेसल्स को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है. एक्सपर्ट्स की मानें तो संबंध बनाने के दौरान दिल की धड़कन 120 से 130 बीट्स प्रति मिनट तक पहुंच सकती है, जो ब्रिस्क वॉक (brisk walking) जितना असर डालती है. यह गतिविधि शरीर में 3–4 METs एनर्जी की खपत करती है. साथ ही यह एक्टिविटे शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड के स्तर को बढ़ाती है, जिससे रक्त संचार बेहतर होता है और दिल की धमनियों में लचीलापन बना रहता है.
[ad_2]
Source link