[ad_1]
मुरैना. मध्य प्रदेश के मुरैना जिला से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. पुलिस को कानून का रखवाला कहा जाता है. कानून को लागू करवाने में पुलिस की भूमिका काफी अहम होती है. अपराधियों के खिलाफ कार्रवााई कर समाज में शांति-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी पुलिसवालों पर ही होती है. लेकिन, यदि यही पुलिसवाला अपराधियों के निशाने पर आ जाए तो सोचिए आमलोगों की रक्षा कौन करेगा? कुछ ऐसा ही मामला मुरैना में सामने आया है. जिससे क्रिमिनल खौफ खाते हैं, अपराधियों ने उन्हें ही अगवा कर लिया. पुलिसवाले को किडनैप करने की सूचना मिलते हुए महकमे में खलबली मच गई.
शहर से पुलिस आरक्षक (पुलिस कांस्टेबल) का अपहरण होने का मामला सामने आया है. आरोपी अपहरणकर्ता ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी को गाड़ी में डालकर उन्हें 6 किलोमीटर दूर तक ले गए. गनीमत यह रही की पुलिस को समय रहते जानकारी मिल गई. इसके बाद इलाके की घेराबंदी कर पुलिस आरक्षक को मुक्त कराया गया. हालांकि, पुलिसवाले का अपहरण करने वाले बदमाश मौके से फरार हो गए. अपहरणकर्ताओं की तलाश की जा रही है. बदमाशों की दुस्साहस से हर कोई चकित है.
आपके शहर से (भोपाल)
मामला सिविल लाइन थाना इलाके की न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का है. यहां से पुलिसकर्मी का ही अपहरण कर लिया गया. बताया गया है कि सिविल लाइन थाने में पदस्थ पुलिस आरक्षक रामकुमार सिकरवार ड्यूटी के दौरान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास से गुजर रहे थे. उन्होंने फास्ट फ्रूट के ठेले पर विवाद होते हुए देखा, जिस पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर विवाद शांत कराने की कोशिश की. तभी वहां मौजूद 6 आरोपियों ने उनके साथ जमकर मारपीट करते हुए, उन्हें गाड़ी में डाल कर चलते बने. बदमाश अपहरण करके शहर से 6 किलोमीटर दूर रामपुरा तक लेकर गए. पुलिसवाले को लेकर क्रिमिनल आगे निकल पाते इससे पहले ही पुलिस ने उनकी गाड़ी को घेर लिया.
MP: मेले में मटका कुल्फी खाने से 40 लोग बीमार, 2 बच्चों की हालत गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती
खुद को घिरा देख सभी 6 आरोपी अपहरणकर्ता गाड़ी से कूदकर भाग गए. पुलिस ने अपहृत पुलिसकर्मी को छुड़ा कर गाड़ी को जप्त कर लिया है. आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. इन सबके बीच सवाल उठ रहे हैं कि मुरैना में पुलिसकर्मी ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम लोग सुरक्षित कैसे हो सकते हैं? अपहृत आरक्षक राजकुमार सिकरवार का कहना है कि मोमोज वाले से मारपीट कर रहे थे. उसे देखकर उन्होंने बीच-बचाव किया तो आरोपियों ने उनके साथ ही मारपीट शुरू कर दी. पुलिस कांस्टेबल ने बताया कि जिस वाहन में उन्हें डाला गया, उसमें हथियार भी थे. बदमाशों ने उन्हें खत्म करने की धमकी भी दी थी.
सीएसपी अतुल सिंह का कहना है कि सिविल लाइन थाने में पदस्थ आरक्षक रामकुमार सिंह मोमोज खा रहे थे. इसी दौरान कुछ लोग गाड़ी से आए और मोमोज वाले को बुलाया. मोमोज वाले को आने में थोड़ा विलंब हो गया तो उनके साथ मारपीट करने लगे. आरक्षक ने आरोपियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे उनसे भी बदतमीजी करने लगे. उनके साथ मारपीट की और गाड़ी में डालकर अपहरण कर ले गए. सीएसपी ने बताया कि आरक्षक को मुक्त कराते हुए मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस की तीन टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की जा रही है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Crime News, Madhya pradesh news, Morena news
FIRST PUBLISHED : April 06, 2023, 09:27 IST
[ad_2]
Source link