Home Life Style Indore: अब ग्वालियर की मशहूर बेड़ई का इंदौर में लें मज़ा, एक बार खाएंगे बार-बार आएंगे

Indore: अब ग्वालियर की मशहूर बेड़ई का इंदौर में लें मज़ा, एक बार खाएंगे बार-बार आएंगे

0
Indore: अब ग्वालियर की मशहूर बेड़ई का इंदौर में लें मज़ा, एक बार खाएंगे बार-बार आएंगे

[ad_1]

रिपोर्ट- अभिलाष मिश्रा
इंदौर. अगर आप ग्वालियर से आते हैं और इंदौर में अपने शहर के खान-पान को मिस कर रहे हैं, तो आपको ‘ग्वालियर बेड़ई हाउस’ आकर यहां के शानदार स्वाद का लुत्फ़ उठाना चाहिए.आपको यहां की स्वादिष्ट बेड़ई का बेहतरीन स्वाद जरूर पसंद आएगा. यही कारण है कि ग्वालियर की प्रसिद्ध बेड़ईनाम की दुकान पर लोगों की अच्छी खासी भीड़ नजर आ जाएगी. यह दुकान इंदौर के कनाडिया रोड पर स्थित है.

सुबह से ही यहां पर लोग बेड़ई का लुत्फ़ उठाने के लिए पहुंच जाते हैं.ग्वालियर बेड़ई हाउस के मालिक अंकुर ने बताया कि बेड़ई मुख्य रूप से ग्वालियर और आगरा क्षेत्र का पसंदीदा नाश्ता है. हम जब इसे इंदौर में लेकर आएं तो इसे इंदौर में भी काफी पसंद किया गया.

ऐसे तैयार होता है बेड़ई
उन्होंने बताया कि इसे मल्टीग्रेन आटा से तैयार किया जाता है. जिसे आलू की सब्जी और रायता के साथ परोसा जाता है. अंकुर ने बताया कि दिन भर में लगभग 300 प्लेट बेड़ई बड़े आराम से बिक जाती है. हमारी बेड़ई का रेट 35 रुपये प्रति प्लेट है. काफी दूर-दूर से लोग हमारे दुकान पर बेड़ई का स्वाद लेने के लिए आते हैं.

दही जलेबी भी है फेमस
हमें अभी तक लोगों का भरपूर प्यार मिला है.इसके अलावा हमारी दुकान में ग्वालियर के सबसे प्रामाणिक व्यंजन जैसे गुझिया, पनीर दाल चीला, बेड़ई पूरी, दही जलेबी और भी बहुत सारी डिश मिलती है.ग्वालियर के मूल व्यंजनों के साथ-साथ यह एक कैफे भी है जो आम व्यंजन भी परोसता है.खाने-पीने के शौकीन लोग बेड़ई को नाश्ता और खाना दोनों रूपों में खाने में पसंद करते हैं.हलांकि यहां पर समोसा,गोलगप्पे,और कई प्रकार के व्यंजन भी मिलतेहैं.

ये है यहां पहुंचने का रास्ता- ग्वालियर बेडई हाउस 093023 58070

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : April 06, 2023, 09:33 IST

[ad_2]

Source link