[ad_1]
किस्मतवाला निकला पायलट!
ट्विटर पर कई लोगों ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘किस्मतवाला, मैं एक एयरलाइन पायलट को जानता हूं जिसने ऐसे ही एक हादसे में अपनी आंख खो दी थी।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मैंने रोडकिल के बारे में सुना है लेकिन मैंने कभी भी एयरकिल के बारे में न सुना और न कभी देखा।’ एक तीसरे यूजर ने पायलट की शांति और धैर्य की तारीफ करते हुए लिखा, ‘यह बंदा एक लीजेंड है।’
पायलट के चेहरे पर लगा खून किसका?
खुद को फ्लाइट इंस्ट्रक्टर बताने वाले एक यूजर ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘तनाव की स्थिति में पायलट वही करते हैं जो पहली चीज उन्होंने सीखी होती है। इसलिए शुरुआती ट्रेनिंग इतनी अहम होती है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि पायलट के चेहरे पर नजर आ रहा खून कैप्टन का है या पक्षी का। विमान से टकराने वाले पक्षी के बारे में भी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। कुछ लोगों ने इसके एंडियन कोंडोर होने का अनुमान लगाया जिसके पंखों का फैलाव नौ फीट तक हो सकता है।
[ad_2]
Source link