Home Tech & Gadget सबसे सस्ता ब्रॉडबैंड: ₹500 से कम में 40Mbps स्पीड और 3300GB डेटा; देखें लिस्ट

सबसे सस्ता ब्रॉडबैंड: ₹500 से कम में 40Mbps स्पीड और 3300GB डेटा; देखें लिस्ट

0
सबसे सस्ता ब्रॉडबैंड: ₹500 से कम में 40Mbps स्पीड और 3300GB डेटा; देखें लिस्ट

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

तेज इंटरनेट स्पीड वाला ब्रॉडबैंड कनेक्शन अब लगभग हर किसी की जरूरत बन गया है। अगर आप भी अपने घर में इंटरनेट कनेक्शन लगवाने का प्लान कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको 500 रुपये से भी कम कीमत के ऐसे ब्रॉडबैंड प्लान बता रहे हैं, जो तेज इंटरनेट स्पीड और ढेर सारा डेटा प्रदान करते हैं। दरअसल, कम बजट वाले ग्राहकों के लिए BSNL के पास 500 रुपये से कम के ब्रॉडबैंड प्लान है, जो आपकी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। यहां हमने आपकी सुविधा के लिए उन प्लान्स की लिस्ट तैयार की है, ताकि आप आसानी से तय कर सकें कि आपके लिए कौन सा बेहतर रहेगा….

500 रुपये से भी सस्ते है BSNL के ये ब्रॉडबैंड प्लान:

329 रुपये का प्लान: इस प्लान के साथ यूजर्स 20 Mbps की इंटरनेट स्पीड के साथ 1TB (1000 GB) मंथली डेटा मिलता है, जो ब्राउजिंग, स्ट्रीमिंग और ऑनलाइन गेमिंग समेत रेगुलर इंटरनेट यूज के लिए पर्याप्त है। यदि डेटा खपत 1TB से अधिक हो जाती है, तो इंटरनेट स्पीड घटकर 4 Mbps तक कम हो जाएगी। प्लान में ग्राहकों को एक फ्री फिक्स्ड-लाइन वॉयस कॉलिंग कनेक्शन भी मिलता है।

पूरे 28 दिन के लिए 15+ OTT एकदम FREE, साथ में 15GB डेटा भी; खर्च मात्र 148 रुपये

399 रुपये का प्लान: इस प्लान में 30 Mbps तक की इंटरनेट स्पीड मिलती है। प्लान में ग्राहकों को मंथली 1TB डेटा मिलता है। डेटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 4 Mbps रह जाएगी। इस प्लान में भी ग्राहकों को एक फ्री फिक्स्ड-लाइन वॉयस कॉलिंग कनेक्शन मिलता है।

449 रुपये का प्लान: ज्यादा डेटा की जरूरत है, तो यह प्लान आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। प्लान में 30 Mbps स्पीड के साथ 3.3TB (3300 GB) डेटा मिलता है। एक बार जब डेटा खपत 3.3TB लिमिट के पार हो जाती है, तो इंटरनेट स्पीड घटकर 4 Mbps हो जाती है। अन्य प्लान्स की तरह इसमें भी एक मुफ्त फिक्स्ड-लाइन वॉयस कॉलिंग कनेक्शन मिलता है।

Airtel यूजर्स की बल्ले-बल्ले, अब FREE मिलेंगे 15 से ज्यादा OTT सब्सक्रिप्शन

499 रुपये का प्लान: 499 रुपये का प्लान उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो तेज स्पीड और ज्यादा डेटा चाहते हैं। प्लान में 40 Mbps तक की इंटरनेट स्पीड के साथ 3.3TB (3300 GB) डेटा मिलता है। डेटा लिमिट खत्म हो जाने के बाद, इंटरनेट स्पीड घटकर 4 Mbps हो जाएगी। इस प्लान में भी ग्राहकों को फ्री फिक्स्ड-लाइन वॉयस कॉलिंग कनेक्शन मिलेगा।

(नोट- फिक्स्ड-लाइन वॉयस कॉलिंग कनेक्शन का इस्तेमाल करने के लिए आपको लैंडलाइन इंस्ट्रूमेंट खुद से खरीदना होगा।)

[ad_2]

Source link